WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap: शिक्षिका से 5000 की रिश्वत लेते हेड मास्टर गिरफ्तार

1997
WhatsApp Image 2024 04 08 At 3.36.01 PM

Lokayukt Trap: शिक्षिका से 5000 की रिश्वत लेते हेड मास्टर गिरफ्तार

देवास: लोकायुक्त पुलिस ने देवास में एक शिक्षिका से 5000 की रिश्वत लेते हेड मास्टर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जांच में फंसाने की धमकी देकर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका से 5000 रुपये रिश्वत मांगी थी। आज लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते प्रधानाध्यापक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

देवास शहर के बाहरी क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय संजयनगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक तिलकराज सेम को लोकायुक्‍त टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्‍वत लेते हुए पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्‍यापक ने स्कूल की ही एक शिक्षिका को कामकाज ढंग से नहीं करने और कार्रवाई करने के नाम पर डरा धमकाकर हर महीने 5 से 6 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिक्षिका ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में कर दी। प्राथमिक जांच में लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की बात को सही पाया। उसके बाद टीम ने प्लानिंग करके सोमवार को स्कूल में ही प्रभारी प्रधानाध्यापक को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

बताया गया कि शिक्षिका पद्मा बाथम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने प्लानिंग करके सोमवार सुबह प्रभारी प्रधानाध्यापक को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षिका को कागजी कामकाज थोड़ा कम आता है। इसी के नाम पर प्रभारी प्रधानाध्यापक उनको धमकाता रहता था कि कार्रवाई हो जाएगी, अधिकारी जांच भी कर रहे हैं । यदि तुम मुझे हर माह रुपये देते रहोगी तो मैं कोई कार्रवाई नहीं होने दूंगा।