WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Process of Demolishing Stopped for 8 Days : MOG लाइन के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही 8 दिन रोकी!

कांग्रेस उम्मीदवार ने संतोषजनक हल पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी!

876
WhatsApp Image 2024 04 08 At 3.35.15 PM

Process of Demolishing Stopped for 8 Days : MOG लाइन के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही 8 दिन रोकी!

Indore : आज सुबह एमओजी लाइन में नगर निगम तथा प्रशासनिक अमला भूतपूर्व सैनिकों के मकानों को तोड़ने पहुंचा। यह जमीन स्मार्ट सिटी योजना के तहत है और यहाँ स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट आने वाला है। इस कार्यवाही को रोकने के लिए क्षेत्र के लोगो एवं कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ पहुंचे। इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, इंदौर सेवादल अध्यक्ष और इंदौर युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने जनता के हित में भारी संघर्ष किया। जेसीबी के ऊपर चढ़कर रोका गया।

इस विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने भूतपूर्व सैनिकों के परिवार के 7 लोगों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर छत्रीबाग थाना ले जाया गया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर हिरासत में लिए गए सैनिकों के परिवारजनों और कार्यकर्ताओं को छुड़वाया और इस त्वरित रिमूवल कार्यवाही को रुकवाकर 8 दिन में इसके निराकरण का समय दिया।

WhatsApp Image 2024 04 08 at 3.35.16 PM

बताया गया कि नगर निगम ने इस इलाके के कई मकानों को पहले ही तोड़ दिया था। बचे मकानों को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम आज सुबह पहुंची थी। ये टीम जिन मकानों आई थी, उनमें एक विकलांग परिवार की भी जानकारी मिली है। प्रशासन ने इस परिवार की व्यवस्था करने के बाद ही मकानों को तोड़ने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। चेतावनी गई कि संतोषजनक निराकरण न होने की स्थिति में कांग्रेस के इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम कार्यकर्ताओं एवं सैनिक परिवारजनों के साथ भूख हड़ताल करेंगे।