WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap: मरीज भेजने के एवज में पैथोलॉजी लैब संचालक से रिश्वत लेते 3 डॉक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

460
WhatsApp Image 2026 05 07 At 16.37.26

Lokayukta Trap: मरीज भेजने के एवज में पैथोलॉजी लैब संचालक से रिश्वत लेते 3 डॉक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

बड़वानी: इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़वानी जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ तीन डॉक्टरों को एक पैथोलॉजी लैब संचालक से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि डॉक्टर मरीजों को जांच के लिए निजी लैब पर भेजने के बदले अधिक कमीशन की मांग कर रहे थे।

लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि राजपुर स्थित सेवा पैथोलॉजी लैब के मैनेजर अदनान अली ने 4 मई को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त को शिकायत की थी.

शिकायत में बताया गया था कि राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित शाक्य, डॉ. दिव्या साईं और संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर गोदारा मरीजों को उनकी लैब पर जांच के लिए भेजने के बदले कमीशन लेते हैं। आरोप है कि पहले लैब की आय का 20 प्रतिशत कमीशन लिया जाता था, लेकिन पिछले महीने से तीनों ने मिलकर इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था।

WhatsApp Image 2026 05 07 at 16.37.26 1

शिकायत के मुताबिक, पिछले माह की जांच राशि में से डॉ. अमित शाक्य ने 18 हजार रुपए, डॉ. दिव्या साईं ने 8 हजार रुपए और डॉ. मनोहर गोदारा ने 21 हजार 800 रुपए की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी डॉक्टर क्रमशः 8 हजार, 5 हजार और 12 हजार रुपए लेने पर सहमत हो गए।

लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान डॉ. अमित शाक्य को 8 हजार रुपए, डॉ. दिव्या साईं को 5 हजार रुपए तथा डॉ. मनोहर गोदारा को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

लोकायुक्त पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।