WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mahakal Mandir Ujjain: अग्निकांड की अंतरिम जांच आने के बाद मंदिर प्रशासक को हटाया,जिला पंचायत CEO होंगे नए प्रशासक

जांच रिपोर्ट में गर्भगृह में अत्यधिक मात्रा में ज्वलनशील गुलाल को माना दुर्घटना का कारण!

WhatsApp Image 2024 03 25 At 08.59.08

Mahakal Mandir Ujjain: अग्निकांड की अंतरिम जांच आने के बाद मंदिर प्रशासक को हटाया,जिला पंचायत CEO होंगे नए प्रशासक

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

उज्जैन: महाकाल मंदिर में 25 मार्च को भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह में लगी आग की अंतरिम जांच आने के बाद मंदिर प्रशासक संदीप सोनी को हटा दिया गया है।कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीणा को आगामी आदेश तक अपने दायित्वों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।

मंदिर अग्निकांड के रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें निम्न बिंदु सामने आए हैं:

🔥गर्भगृह में अत्यधिक मात्रा में ज्वलनशील गुलाल को माना दुर्घटना का कारण ,,,

🔸साथ ही दुर्घटना के दौरान एकमात्र निकासी द्वार का 15 मिनिट से अधिक समय तक बंद होना,,

🔸गर्भगृह में अत्यधिक संख्या से पुजारियों और सेवकों का होना,,,

🔸ड्यूटी पर तैनात मंदिर प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी के सौपे गए दायित्वों के पालन में लापरवाही,, ,

🔸सुरक्षा एजेंसी को भी नोटिस जारी किया जाएगा,,,अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी,,,