WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News – पानी टैंक में गिरने से मासूम बालक की दर्दनाक मौत – परिजन सदमे में  

Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Mandsaur News – पानी टैंक में गिरने से मासूम बालक की दर्दनाक मौत – परिजन सदमे में  

 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

 

मंदसौर। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव दीपाखेडा में एक वर्षीय बालक टैंक में गिर गया और उसकी मौत हो गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दीपाखेड़ा में सोमवार के दिन अनिल दर्जी के यहां यह हादसा हुआ । बालक का नाम दक्ष बताया गया है ।

 

बताया गया है कि घटना के मुताबिक पेयजल के लिए प्रतिदिन नल चलते हे जो बालक की माता पानी भरने के लिए टैंक का ढक्कन खोल दिया और पानी भरने के लिए नल की मोटर चालू कर दी और घर में और दूसरी जगह पानी भरने चली गई । बालक घर में ही खेल रहा था खेलते खेलते बालक पानी के टैंक में जा गिरा ।

 

बालक को परिजनो द्वारा ढूंढा गया तो बालक नही मिला आस पास भी तलाश करी तो बालक का पता नही चला ।

बालक के दादा ने टैंक का ढक्कन खोल कर देखा तो बालक टैंक में मिला तभी तत्काल बालक को टैंक से बाहर निकाला गया और मौके पर बालक के काका पंकेश व पत्रकार अंबालाल मकवाना दोनो ने बालक को गाड़ी से लेकर उपचार हेतु सीतामऊ के सरकारी अस्पताल में ले गए जहा डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया । पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की है.

 

परिजन को दुःखद सूचना मिलते ही माता पिता एवं परिवार जन शोक और सदमे में हैं ।