WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News – पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 26 सितम्बर से, पंडित जी के एक कथन से मंदसौरवासियों में नाराजगी

4134
WhatsApp Image 2022 09 25 At 8.06.43 PM 696x920

Mandsaur News – पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 26 सितम्बर से, पंडित जी के एक कथन से मंदसौरवासियों में नाराजगी

 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । नगर के महाविद्यालय प्रांगण में नवरात्रि प्रतिपदा के साथ 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रख्यात कथा प्रवक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा ( सीहोर वाले ) शिव महापुराण कथा करेंगे । स्वयं सेवी संस्था सेवा भारती समिति माध्यम से यह बड़ा कथा आयोजन किया जारहा है ।
मंदसौर में यह अबतक का सबसे बड़ा धार्मिक कथा आयोजन माना जारहा है ।
व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है ।
लगभग सवा तीन लाख वर्गफीट से अधिक क्षेत्र में वॉटरप्रूफ डोम बनाये गए हैं । अस्थायी लेट्रिन – बाथरूम पुरुषों व महिलाओं के लिए बने हैं ।
प्रवेश एवं निकासी के नो द्वार बनाये हैं । चार दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे , एलईडी स्क्रीन के साथ 800 सुरक्षा जवानों , कोटवारों , होमगार्ड आदि की तैनाती रहेगी ।
आयोजन समिति अध्यक्ष प्रदीप गनेडिवाल , संयोजक चैनराम जैन , कारूलाल सोनी , राजेश पालीवाल , हेमंत बुलचंदानी के नेतृत्व में विभिन्न कार्यसमिति गठित की गई है जो दायित्व संभाल रही हैं ।
आयोजन समिति के आग्रह पर वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा , उर्जा मंत्री हरदीपसिंह डंग , सांसद सुधीर गुप्ता , विधायक यशपालसिंह सिसौदिया , कलेक्टर गौतमसिंह , पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सारी व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये हैं ।
अनुमान है कि पशुपतिनाथ शिव महापुराण कथा में लाखों लोगों के पहुंचने की आशा है ।

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा प्रदेश के अशोकनगर में चल रही जिसका विराम 24 सितम्बर को हुआ है ।
उस कथा के दौरान कथा व्यास पीठ से पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंदसौर कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि मंदसौर अंचल की बालिकाओं , युवतियों की शिक्षा , बेहतर जीवन और कतिपय देह व्यापार से जुड़ी बालिकाओं के कल्याण और उनके आवास , शिक्षण , सुरक्षा व उसके निराकरण के लिए यह कथा आयोजन सेवा भारती संस्था द्वारा किया जारहा है । पशुपतिनाथ की नगरी और रावण के ससुराल पत्नी मंदोदरी के मायके में यह शिव पुराण कथा होने जारही है ।

शिव पुराण कथा प्रवक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा के कथन पर मंदसौर क्षेत्र के कुछ लोगों ने विरोध प्रकट किया है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया दी हैं ।

WhatsApp Image 2022 09 25 at 8.06.47 PM
इसमें प्रतिक्रिया में नाराजगी जताई है । देह व्यापार आसपास के सड़क राजमार्ग से जुड़े कुछ गांवों में बांछड़ा समुदाय महिलाओं का होता है , जबकि पंडित प्रदीप मिश्रा ने संदर्भ पूरे मंदसौर का दिया इसके कारण जिले की महिला शक्ति का अपमान हुआ है । लोगों ने स्पष्टीकरण के साथ माफ़ी की मांग भी सोशल मीडिया पर उठाई है ।
बहरहाल बड़ी और व्यापक तैयारी के बीच उठे प्रतिक्रियात्मक स्वर शांत होते दिख रहे हैं । अब कथा प्रवक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 26 सितम्बर को व्यास पीठ से जो प्रवचन होगा तभी स्थिति स्पष्ट होगी कि उनका आशय किस संदर्भ में क्या था ।