WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lata Samman Declared : तीन साल के ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान’ घोषित, 28 को आयोजन  

2019 का शैलेन्द्र सिंह, 2020 का आनंद-मिलिंद और 2021 का सम्मान कुमार शानू को 

864

Lata Samman Declared : तीन साल के ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान’ घोषित, 28 को आयोजन

Indore : मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा सुगम संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता, दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा कर दी गई। ये सम्मान 1984 से स्थापित किए गए हैं।

संचालक, संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पार्श्व गायन के लिए 2019 का सम्मान शैलेन्द्र सिंह, 2020 का सम्मान संगीत निर्देशन के लिए आनंद-मिलिंद और 2021 का सम्मान पार्श्व गायन के लिए कुमार शानू को प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन इंदौर के सहयोग से 28 सितम्बर 2022 को सायं 7 बजे से ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर विजय नगर इंदौर में होगा। अलंकरण समारोह के पश्चात् संगीत संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री अलका याग्निक एवं ग्रुप मुम्बई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।