मन्दसौर पुलिस व्दारा आईपीएल सटोरियो के विरुध्द बडी कार्यवाही

एक करोड़ रुपए से अधिक का हिसाब - मोबाइल समेत नकदी जप्त - एक गिरफ्तार दो अन्य पर प्रकरण दर्ज़

116

मन्दसौर पुलिस व्दारा आईपीएल सटोरियो के विरुध्द बडी कार्यवाही

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार वाय डी नगर पुलिस टीम ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे में लिप्त आरोपियों को पकड़ा गया है । एक को गिरफ्तार कर दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज़ किया है ।

गिरफ्तार आरोपी के विवो मोबाइल में एक करोड़ रुपए से अधिक की डीटेल पाई गई और नकदी रुपए भी मिले हैं जो जप्त किए गए हैं ।

 

गिरफ्तार आरोपी – इमरान पिता याकुब शाह उम्र 38 वर्ष निवासी इन्द्रा कालोनी मन्दसौर थाना वायडी नगर जिला मंदसौर से पूछताछ चल रही है

कार्यवाही का विवरण देते हुए- बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व थाना वायडी नगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 6. मई को अवैध रुप से मोबाईल पर आईपीएल क्रिकेट सट्टा उतारते हुए आरोपी इमरान पिता याकुब शाह जाति मुस. उम्र 38 वर्ष निवासी इन्द्रा कालोनी मन्दसौर थाना वायडी नगर जिला मंदसौर को रंगे हाथो पकडा गया है। आरोपी इमरान से पुछताछ करते अपने मोबाईल पर आनलाईन क्रिकेट सट्टे की वेब साईड के माध्यम से आनलाईन क्रिकेट सट्टा उतारना स्वीकार किया गया तथा सट्टा उतारने के लिये आईडी राहुल भावसार निवासी उज्जैन के व्दारा देना बताया गया तथा असलम निवासी खानपूरा को मास्टर आईडी देकर सट्टा लिखवाना बताया गया।आरोपीयो के विरुध्द थाना वायड़ी नगर मन्दसौर पर अवैध रुप से आईपीएल क्रिकेट सट्टा उतारने मे लिप्त होने से अपराध पंजीबध्द किया गया है।

मौके से जप्त सामग्री- 1- एक VIVO V50 कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल जिसमे 1,14,66,150 रुपये का हिसाब मोबाइल कीमती –20000-/ रुपये नगदी 50,000-/ रुपये

एक हिसाब किताब की डायरी व लिडपेन मिले हैं ।

इस मामले में थाना प्रभारी वायडी नगर निरीक्षक शिवांशु मालवीय एवं पुलिस टीम का योगदान रहा।