WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Manmohan Singh Memorial : स्व मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए सरकार ने परिवार से विकल्प मांगे!

WhatsApp Image 2025 01 01 At 20.31.56

Manmohan Singh Memorial : स्व मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए सरकार ने परिवार से विकल्प मांगे!

स्मारक को लेकर कांग्रेस ने सरकार की घेराबंदी की थी, डेढ़ एकड़ जमीन का प्रस्ताव!

New Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर सरकार ने उनके परिवार को कुछ विकल्प दिए हैं। इन विकल्पों में राष्ट्रीय स्मृति स्थल समेत कुछ अन्य स्थानों का नाम शामिल है, जहां उनका स्मारक बनाए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि स्व मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस ने सरकार की घेराबंदी की थी।

बताया गया कि परिवार की ओर से स्मारक की जगह चुनने के बाद, ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह ट्रस्ट स्मारक निर्माण की योजना और उसके बाद की सभी गतिविधियों की देखरेख करेगा। परिवार की तरफ से अभी तक किसी खास जगह को लेकर फैसला नहीं लिया गया। स्मारक की जमीन के लिए ट्रस्ट आवेदन करेगा। जमीन आवंटन के बाद सीपीडब्ल्यूडी के साथ एमओयू पर दस्तखत होंगे, इसके बाद ही स्मारक बनाने का काम शुरू होगा।

वे स्थान जहां स्मारक बनाया जाएगा

पूर्व प्रधानमंत्री का 26 दिसंबर को निधन हुआ था। इसके बाद उनके स्मारक को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार ने मांग की। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास एक से डेढ़ एकड़ जमीन दी जा सकती है।

कांग्रेस का सरकार पर यह आरोप

डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार को स्मारक को लेकर चिट्ठी लिखी थी। पार्टी के नेताओं ने सरकार पर कुछ आरोप लगाए थे। कांग्रेस की मांग थी, कि मनमोहन सिंह का अंतिम सरकार और स्मारक एक ही जगह पर हो। कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया था कि देश की जनता यह नहीं समझ पा रही है कि सरकार को उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए एक जगह क्यों नहीं मिल पा रही है!’