सेवा और दान पात्र लोगों के लिए और समय अनुकूल हो: प्रदीप उपाध्याय

प्याऊ का लोकार्पण एवं सकोरे वितरण कार्यक्रम आयोजित!

125

सेवा और दान पात्र लोगों के लिए और समय अनुकूल हो: प्रदीप उपाध्याय

Ratlam : शहर की कॉलेज रोड़ पर प्याऊ का लोकार्पण और पक्षियों के लिए स्कोर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहें तथा विशिष्ट अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी नवीन पोखरणा थे। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि दान और सेवाएं भी समय अनुकूल और पात्र व्यक्तियों के लिए ही होना चाहिए तभी इसका महत्व हैं उपयुक्त और आवश्यकता के अनुसार लोगों की सेवा करना अत्यंत पुनीत कार्य है। ग्रीष्म काल में लोगों के लिए प्याऊ की स्थापना और पक्षियों के लिए सकोरे उपलब्ध कराना श्रेष्ठतम गतिविधि है। संस्था परस्पर यह पुनीत कार्य कर अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है रतलाम वासी मानवी सेवाओं के प्रति संवेदनशील है और पशु पक्षियों के जीवन के प्रति भी सचेत है।

IMG 20260505 WA0162

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट समाजसेवी नवीन पोखरणा ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों के लिए पेयजल उपलब्ध कराना अत्यंत प्रेरणादाई पुनीत कार्य है लोगों की प्यास बुझाने उत्कृष्ट मानव सेवा है जो संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से की जा रही है। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए सेवा गतिविधियों की जानकारी प्रदान की एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर अतिथियों ने जल पीकर सकोरे वितरित किए। स्वागत संस्था संरक्षक अभय सुराणा, महेश व्यास, सचिन गेलड़ा, मिलन राखेचा, रमेश पोरवाल, मनीष बोरा, अभय लोढ़ा, सुभाष नागौरी, नितेश खेमसरा, कमलेश पालीवाल, शैलेंद्र व्यास, चंदन राठौर, एमके जैन, पंकज राठी, तुषार संघवी, सोनू व्यास, मितेश अग्रवाल, अमित डांगी, पवन परिहार, मनीष शर्मा, ओ पी पोरवाल, जगदीश सोनी, राजेंद्र कसेरा, ललित सेठ, दशरथ पोरवाल, हेमंत राठौड़, पंकज चौहान, तरुण परमार, सुनील मालपानी आदि ने किया। संचालन दिनेश शर्मा ने एवं आभार मिलन राखेचा ने माना!