सिंहस्थ 2028: TOT प्रशिक्षण के माध्यम से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं जनसेवा पर होगा पुलिस का विशेष फोकस

करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु उज्जैन पुलिस का सशक्त प्रशिक्षण अभियान,सेवानिवृत्त अधिकारियों ने साझा किए अपने अनुभव

233

सिंहस्थ 2028: TOT प्रशिक्षण के माध्यम से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं जनसेवा पर होगा पुलिस का विशेष फोकस

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन । उज्जैन पुलिस द्वारा आगामी सिंहस्थ 2028 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु की जा रही व्यापक तैयारियों के क्रम में उज्जैन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (TOT) कार्यक्रम के अंतर्गत एक विस्तृत एवं उद्देश्यपरक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिंहस्थ मेले के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात एवं व्यवस्था, प्रभावी भीड़ नियंत्रण तथा उत्कृष्ट जनसेवा सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, उज्जैन द्वारा सिंहस्थ मेले का समग्र परिचय प्रस्तुत करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया । जिसमें श्रद्धालुओं के प्रति पुलिस का व्यवहार विनम्र, संवेदनशील एवं सेवा-प्रधान हो ।
भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) की वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग किया जाए।
आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय क्षमता का उपयोग कर समन्वय से पुलिस बल में अनुशासन, सजगता एवं जिम्मेदारी का उच्च स्तर बनाए रखना होगा ।

IMG 20260506 WA0003
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक, रतलाम, अमित कुमार द्वारा सीमावर्ती जिलों के दृष्टिकोण से सिंहस्थ की पुलिस व्यवस्था पर विस्तृत सत्र लिया । उन्होंने विशेष रूप से—
▪️अंतर-जिला समन्वय (Inter-District Coordination)
▪️सुरक्षा प्रबंधन एवं निगरानी तंत्र
▪️आपदा प्रबंधन (Disaster Management)
▪️संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस तैनाती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

*🔶 सेवानिवृत्त अधिकारियों ने साझा किए अपने अनुभव*

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व हुए सिंहस्थ मेले के दौरान ड्यूटीरत अनुभवी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों जिनमें
▪️सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण ठाकुर
▪️सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक अजीत तिवारी
▪️सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक संतोष उपाध्याय
▪️सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक ए.के. नेगी
▪️सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक डी.एस. सोनार,
आदि द्वारा अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए गए, जिससे उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त हुई। उक्त अधिकारियों द्वारा विशाल भीड़ के प्रभावी नियंत्रण के व्यावहारिक उपाय, आकस्मिक एवं आपात स्थितियों से निपटने की रणनीति, आमजन के साथ बेहतर संवाद एवं विश्वास निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव साझा किए गए।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में आने वाली चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु तैयार किया जा रहा है।