हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा, 7 मई से शुरू तैयारियां पूर्ण!

जिले से हाई स्कूल के 3306 एवं हायर सेकेंडरी के 2791, कुल 6097 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित!

128

हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा, 7 मई से शुरू तैयारियां पूर्ण!

Ratlam : जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत कुल 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों हेतु गोपनीय परीक्षा सामग्री का वितरण कलेक्टर प्रतिनिधि डॉ. शालिनी श्रीवास्तव (अपर कलेक्टर), जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा, सहायक संचालक राहुल मंडलोई, समन्वयक प्राचार्य सुभाष कुमावत, दीपेंद्र सिंह ठाकुर (जिला क्रीड़ा अधिकारी), श्री सुधीर गुप्ता, जितेंद्र कौशिक, राजीव पंडित, महेंद्र सिंह सोलंकी एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। उक्त वितरण कार्य माया मौर्या (परीक्षा प्रभारी), आरसी. पांचाल, शरद शर्मा एवं प्रेमलता व्यास द्वारा सफलतापूर्वक संपादित किया गया।

IMG 20260505 WA0161

गोपनीय सामग्री वितरण के पूर्व प्राचार्य सुभाष कुमावत एवं लोढ़ा द्वारा समस्त केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया।द्वितीय परीक्षा 7 मई 2026 से प्रारंभ होगी। प्रथम दिवस हाई स्कूल में हिंदी विषय तथा हायर सेकेंडरी में बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन एवं तबला-पखावज विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले से हाई स्कूल के 3306 एवं हायर सेकेंडरी के 2791, कुल 6097 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

IMG 20260505 WA0159

सभी संबंधित केंद्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री का वितरण किया जा चुका है। उक्त सामग्री संबंधित थानों में सुरक्षित रखी जाएगी तथा परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में केंद्राध्यक्ष द्वारा प्राप्त की जाएगी। परीक्षा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा परीक्षा को सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।