WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Middle Aged Love Story : दो बच्‍चों की मां, 4 बच्‍चों वाले जेठ के साथ भागी, पति गया था कमाने!

घर से आटा, दाल और सारे सामान के साथ बच्चों को भी ले गई!

Middle Aged Love Story : दो बच्‍चों की मां, 4 बच्‍चों वाले जेठ के साथ भागी, पति गया था कमाने!

Munger (Bihar) : जिले के असरगंज क्षेत्र के मकवा गांव में दो बच्चों की मां नर्मदा देवी पर जेठ की मोहब्बत का खुमार इस कदर चढ़ा कि वो पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में जेठ के साथ फरार भाग गई। मह‍िला ज‍िस जेठ कैलाश साह के साथ भागी है, वो चार बच्चों का पिता है। मह‍िला अपने दोनों बच्चों को भी साथ लेकर गई। इसके बाद पति त्रिपुरारी साह ने असरगंज थाने में रिपोर्ट लिखवाई है।

पीड़ित पति त्रिपुरारी साह की शादी बेगूसराय जिले के रघुनाथपुर निवासी शिकारी शाह के पुत्री नर्मदा से 2007 में हुआ था। जिससे उसके दो बच्चे भी है। त्रिपुरारी साह मुंबई में रह मजदूरी का काम करता और अपने घर पैसा भेजा करता था। इसी से उसके पत्नी और बच्चों का जीविका चलती थी। इसी दौरान नर्मदा की अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में जेठ लगने वाले 4 बच्चों के पिता कैलाश साह के साथ नजरें चार हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों एक-दूसरे के साथ घंटों फोन पर बातें भी करने लगे।

इस बात की भनक त्रिपुरारी साह को भी हुई। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। पर दोनों पर प्यार इस कदर हावी हुआ कि 22 जनवरी को दोनों ने रिश्ते को कलंकित करते हुए एक दूसरे के साथ भाग गए।

नर्मदा अपने साथ दोनों बच्चो को भी ले गई। सूचना मिलने के बाद जब त्रिपुरारी घर पहुंचा तो पूरा घर खाली था। शादी में मिले जेवर जेवरात भी गायब थे। इसके बाद परेशान पति ने असरगंज थाने में पत्नी के भागने का आरोप लगाते हुए कैलाश साह सहित चार लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। पति त्रिपुरारी ने बताया कि करीब 2 साल से मेरी पत्नी पास में रहने वाले कैलाश साह से फोन से बात करती थी, जिसे लेकर घर में लगातार तू-तू मैं-मैं होती रहती थी।

पति ने बताया कि घर में जितना जेवर और पैसा था, वह सब अपने साथ ले गई है। घर में रखे चावल, दाल, गेहूं एवं कपड़ा तक नहीं छोड़ा। हम मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं हमको 23 जनवरी को पता चला कि मेरी पत्नी कैलाश साह के साथ भाग गई। इस मामले को लेकर पहले समाज के लोगों ने पंचायत की। वहीं से आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच में लग गई है।