
Weather Update: MP में हवाओं से तापमान में कमी, कई जगह आंशिक वर्षा, गर्मी से विकराल बनेगा मई माह
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में बारिश और लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा दिल्ली, उत्तरी राजस्थान में आंशिक बारिश कर सकता है। साथ ही बादलों का बहाव उत्तर से पूर्व की ओर होने से यूपी, झारखंड, बंगाल में भी तेज बारिश कर सकता है। मेघालय, मणिपुरी, नागालैंड में भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में उत्तर से पूर्व कि ओर बादल बारिश की स्थिति रहेगी। तेज हवाओं का प्रवाह उत्तर पश्चिम में एक डिग्री तापमान गिराएगा। अगले कुछ दिन तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर संभाग में अगले 5 दिन में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है।
*MP गर्मी से विकराल बनेगा मई माह*
मई माह में 9/10 तारीख के बाद गर्मी का भयावह रूप सामने आ सकता है। 43 से 45 डिग्री तापमान प्रदेश के मध्य से निचले स्थानों तक हो सकता है। तेज हवाओं से उत्तरी भाग में तापमान की घट बढ़ बनी रहेगी जिससे गर्मी में राहत मिल सकती है।





