WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Minister Told IAS-IPS Dacoits : इस केंद्रीय मंत्री की नजर में UPSC से नियुक्त कई अफसर डकैत!

मंत्री को पहले यूपीएससी के प्रति बहुत सम्मान था, लेकिन अब यह बदल गया!

Minister Told IAS-IPS Dacoits : इस केंद्रीय मंत्री की नजर में UPSC से नियुक्त कई अफसर डकैत!

 

Bhuvneshwar : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के जरिए नियुक्त कई अधिकारी ‘डकैत’ हैं। एक ‘मुर्गी चोर’ को दंडित किया जा सकता है, जबकि एक अधिकारी, जो खनिज माफिया चलाता है उसे छू तक नहीं सकते, क्योंकि सिस्टम उसकी रक्षा करता है।

ये बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने कही। उन्होंने ये बात करके विवाद खड़ा कर दिया। आदिवासी मामलों और जलशक्ति के केन्द्रीय राज्य मंत्री टुडू ने शनिवार को बालासोर जिले के बलियापाल में एक सरकारी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में एक सभा को संबोधित करते हुए टुडू ने यह विवादित बयान दिया। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर किए एक वीडियो में उन्हें यह विवादित बयान देते हुए सुना गया।

वीडियो के मुताबिक, टुडू ने कहा कि मुझे इस बात का अंदाजा था कि जिन्हें UPSC के माध्यम से नियुक्त किया जाता है, वे सबसे ज्यादा जानकार व्यक्ति होते हैं और हमेशा उच्च पदों पर आसीन होते हैं। लेकिन, अब मुझे लगता है कि जो लोग वहां से क्वालिफाई हुए, उनमें से ज्यादातर डकैत हैं। मैं 100 फीसदी नहीं कह सकता, लेकिन उनमें से कई डकैत हैं।

UPSC देश का प्रमुख केंद्रीय भर्ती आयोग है, जो एक स्वतंत्र निकाय के रूप में कार्य करता है और शीर्ष सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति करता है। ओडिशा से सांसद टुडू ने कहा कि यूपीएससी कार्यालय दिल्ली में उनके आवास के ठीक पीछे है। शुरू में इसके प्रति उनका बहुत सम्मान था, लेकिन अब यह बदल गया है।

अपने भाषण के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि अगर ये लोग इतने शिक्षित हैं, तो हमारा समाज भ्रष्टाचार और अन्याय में क्यों डूबा हुआ है? उन्होंने अपने सवाल का जवाब भी खुद ही दिया और कहा ‘यह हमारी शिक्षा प्रणाली में नैतिकता की कमी की वजह से हो रहा है। हमारे बीच आध्यात्मिक शिक्षा और विचारों का अभाव है।