दूसरे दिन भी जारी रही मंत्रियों की समीक्षा- मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की वन-टू-वन चर्चा

58

दूसरे दिन भी जारी रही मंत्रियों की समीक्षा- मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की वन-टू-वन चर्चा

मंत्री राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, नागर सिंह चौहान, एंदल सिंह कंसाना, राकेश शुक्ला, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह से विभाग के कामकाज की रिपोर्ट ली

भोपाल. सत्ता और संगठन ने मिलकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के काम काम की समीक्षा सोमवार को भी जारी रही। सोमवार को सुबह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, श्रेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित अन्य नेता मौजूद थे। जो एक-एक कर मंत्रियों को बुला रहे थे और उनसे रिपोर्ट लेने के साथ ही चर्चा कर रहे थे। इन सभी ने रविवार देर रात तक 20 मंत्रियों से चर्चा कर ली थी। बाकी के बचे हुए मंत्रियों से सोमवार की सुबह चर्चा की गई।

सोमवार को समीक्षा की शुरूआत कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जिले छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के साथ हुई। इस जिले में भाजपा के पास एक भी विधानसभा सीट नहीं हैं। यहां जिले की हर सीट की रिपोर्ट राकेश सिंह से अपने नेताओं के सामने रखी। वहीं उन्होंने यहां पर किस तरह से पार्टी और एक्टिव करना है यह भी प्लान बताया। उन्होंने यहां पर जिला समितियों को लेकर जो होमवर्क किया वह भी बताया। वहीं उन्होंने नर्मदापुरम जिले की भी जानकारी सामने रखी। राकेश सिंह के अलावा रविवार को 10 मंत्रियों ने अपनी रिपोर्ट दी।

सत्ता और संगठन को लेकर आज जिन मंत्रियों के काम-काज की समीक्षा की उनमें राकेश सिंह के अलावा तुलसी सिलावट, नागर सिंह चौहान, एंदल सिंह कंसाना, राकेश शुक्ला, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह शामिल हैं। जबकि शनिवार को बाकी के मंत्रियों से चर्चा हुई थी।