WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Alert : भोपाल, ग्वालियर सहित 17 जिलों में बारिश की संभावना

ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ेगी, रविवार को भी ऐसा ही मौसम होगा

1346
MP Weather

Bhopal : MP का मौसम एक बार फिर बदल रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक बार फिर कई इलाकों में बारिश हो सकती है। रतलाम में सुबह 10 बजे बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भोपाल, ग्वालियर समेत MP के 17 जिलों में शाम तक हल्की से तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम में परिवर्तन से दिन का तापमान गिरने के आसार हैं। आने वाले 24 घंटे तक कुछ जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवातीय घेरा एक्टिव है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर हवाएं एक चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में है। मध्य राजस्थान के ऊपर चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। पाकिस्तान से हवाओं के आने का असर रविवार को भी रहेगा।

बारिश की चेतावनी

भोपाल और ग्वालियर के अलावा विदिशा, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवा की रफ़्तार भी 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के आसार है।

बिजली गिरने की संभावना

अशोकनगर, भिंड, ग्वालियर, निवाड़ी, मुरैना, दतिया और श्योपुरकलां में तेज हवा-पानी और बिजली गिरने की संभावना है। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सागर और नीमच में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। रतनगढ़, ओरछा, खजुराहो और उदयगिरी में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

दिन का तापमान लुढ़का

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन भिंड, ग्वालियर, छतरपुर और शिवपुरी में रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहे। भोपाल और इंदौर में भी दिन का तापमान 26 डिग्री के नीचे आ गया।