WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MP Cabinet Decisions: इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग के लिए 1370 करोड़ और 19 KM लंबे सिंहस्थ फोरलेन बाईपास के लिए 701 करोड़ रुपए मंजूर

1251

MP Cabinet Decisions: इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग के लिए 1370 करोड़ और 19 KM लंबे सिंहस्थ फोरलेन बाईपास के लिए 701 करोड़ रुपए मंजूर

भोपाल: MP Cabinet: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अध्यक्षता में आज भोपाल में संपन्न कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग के लिए 1370 करोड़ और 19 KM लंबे सिंहस्थ फोरलेन बाईपास के लिए 701 करोड़ रुपए मंजूर किए गए।

कैबिनेट के अन्य निर्णय इस प्रकार हैं:
उज्जैन में इंगोरिया-देपालपुर मार्ग के लिए 239 करोड रुपए की मंजूरी.

मोहासा – बाबई में विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के निर्माण के लिए 442 एकड़ अतिरिक्त भूमि देने का निर्णय, यहां अब कुल जमीन हो जाएगी 884 एकड़.

11 से 26 दिसंबर तक सभी जिलों में जन कल्याण दिवस के रूप में बनाया जाएगा।इसमें सीएम वीडियो कॉन्फेसिंग भी करेंगे।
साल 2025- प्रदेश में रोजगार और उद्योग वर्ष के रुप में बनाया जाएगा। जिसमें एमएसएमई और उद्योग विभाग के साथ विज्ञान टेक्नोलॉजी, कुटीर और ग्राम उद्योग, माइनिंग, नवीनीकरण ऊर्जा , उद्यानिकी, फूड प्रोसेसिंग आदि विभाग की साल भर गतिविधियां संचालित की जाएगी। किस क्षेत्र में कैसे निवेश आए, इसके लिए विभागों को जवाबदारी दी गई है चुनौती के रुप में।

कैबिनेट से पहले सीएम यादव ने कहा कि 7 दिसंबर को नर्मदापुर में रीजनल इन्वेस्टर सम्मिट का आयोजन किया जाएगा।
धान और सोयाबीन खरीदी जारी है, सीएम ने सभी मंत्रियों को अपने अपने प्रभार के जिले में समीक्षा करने को कहा है।
पूरे प्रदेश में गीता जंयती धूमधाम से बनाई जाएगी ।8 से 11 दिसंबर तक उज्जैन में और 11 दिसंबर को भोपाल और अन्य जिलों में गीता जंयती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे।
हर वर्ष की तरह 15 से 19 दिसंबर तक ग्वालियर में तानसेन समारोह आय़ोजित किया जाएगा।
रातापानी में बहुत जल्द माधव टाइगर रिजर्व के लिए स्वीकृति देने जा रहे हैं।एनटीसीए से अनुमति प्राप्त हो चुकी है।आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को बफर जोन के रुप में विकसित किया जाएगा।
भारत सरकार ने 41 हजार मेगावाट थर्मल पॉवर प्लांट के लिए कोयले की स्वीकृति दी है।इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
पार्वती कालीसिंध और चंबल नदी जोड़ो अभियान को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच 75 हजार करोड़ का एमओयू साइन हो चुकी है। इससे प्रदेश के 11 जिले गुना शिवपुरी सीहोर देवास राजगढ़ उज्जैन, आगर मालवा शाजापुर इदौर मंदसौर और मुरैना के 2094 गांवों में 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई होगी।पेयजल की भी व्यवस्था होगी इसके लिए बजट शासन द्वारा जल्द स्वीकृत किया जाएगा।
उज्‍जैन सिंहस्‍थ से पहले इंदौर से उज्‍जैन के बीच के करोड़ों रुपयों के फोरलेन और टूलेन बनाएं जाएंगे। इससे उद्योगों के साथ-साथ रोजगार को भी लाभ मिलेगा। इंदौर के देपालपुर से उज्जैन के हिंगोरिया तक 2 लेन 32 किमी की सड़क बनेगी।फोरलेन से पीथमपुर का औद्योगिक विकास भी होगा।
मध्य प्रदेश में बाबा साहब के पंच तीर्थ का किया जाएगा निर्माण,
नवीनीकरण ऊर्जा में लगने वाले उपकरण के पार्क के लिए मप्र का चयन हुआ है। इसके लिए केंद्र सरकार 300 करोड़ की राशि देगी।
नर्मदापुरम के बाबई में मेगा औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा।
शराब नीति को लेकर कमेटी काम करेगी।