MP Corona Update: गत 24 घंटों में आए 4000 से अधिक मामले, सक्रिय मामलों की संख्या हुई 17657

461
Corona Alert:

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों में 4037 नए मामले सामने आए हैं। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 783 है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 17657 है।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कल मध्य प्रदेश में 78220 सैंपल लिए गए। हम प्रतिदिन सैंपल सी संख्या बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं रोजाना कोरोना मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।