WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP: महिला सरपंच के 4 ठिकानों पर Lokayukt का छापा, 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

1917
WhatsApp Image 2021 08 31 At 1.56.48 PM

रीवा: Lokayukt पुलिस ने आज रीवा जिले में बैजनाथ गांव की सरपंच सुधा सिंह के चार ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
Lokayukt team की आंखें विशेष तौर पर सरपंच का बंगला देखकर आश्चर्यचकित रह गई है। एक एकड़ में फैले इस आलीशान बंगले में स्विमिंग पूल भी है। अत्याधुनिक सुविधाओं से, विलासिता के साधन आलीशान महल में देखकर Lokayukt team दंग रह गई।

Also Read : MP में IAS अधिकारियों के तबादले

30 वाहन मिले
Lokayukt पुलिस टीम को जांच के दौरान 30 वाहनों का पता चला। इसमें सरपंच के नाम पर दो क्रशर प्लांट भी हैं। इसकी विशेष तौर पर जांच की जा रही है। वाहनों में जेसीबी मशीन, चेन माउंटेन मशीन, फोर व्हीलर और अन्य वाहन भी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच के कुल 4 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। संपत्ति की भी जांच की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read : Khandwa MP: युवा कांग्रेसी नेता आपस में उलझे, विवाद बढ़ता देख PYCC महासचिव बैठक छोड़ भागी