MP Weather : लू का ऑरेंज अलर्ट और बारिश के भी आसार

MP Weather : लू का ऑरेंज अलर्ट और बारिश के भी आसार

815

MP Weather : लू का ऑरेंज अलर्ट और बारिश के भी आसार

Bhopal : मध्यप्रदेश में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। सागर, अनूपपुर और डिंडोरी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आज भोपाल, रायसेन, अशोक नगर, उज्जैन, रीवा, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाहजापुर, दमोहह, छतरपुर, आगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, मुरैना और भिंड में लू का अलर्ट दिया गया है।

प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल छाए हैं। अनुमान है कि दोपहर बाद भोपाल, गुना, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, जबलपुर में बारिश हो सकती है। उधर, अंडमान में मानसून एक्टिव हो गया है। स्थिति सामान्य रही तो 15 जून से 20 जून के बीच प्रदेश में जमकर बारिश होगी।

MP Weather : लू का ऑरेंज अलर्ट और बारिश के भी आसार

मध्यप्रदेश में गर्मी से 15 मई से राहत मिलने लगेगी। 16 मई से प्रदेश के कई इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अब तापमान के इससे ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। प्रदेश में अधिकांश इलाकों में दिन में बादल रहेंगे, जबकि दोपहर बाद राहत भरी बौछारें पड़ सकती हैं। अधिक बारिश होने पर भी तापमान और गिर सकता है। मध्यप्रदेश में जून के दूसरे सप्ताह में मानसून आ सकता है।

Read More… अनेक रोगों की दवा भी है मेथी, जानिए मेथी के गुण 

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार केरल में मानसून के 27 मई से लेकर 3 जून तक आने के आसार है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को केरल आता है। लेकिन, पांच में से चार साल यह 29 मई से लेकर 3 जून के बीच आता रहा। 2019 में यह सबसे देरी से 8 जून को केरल पहुंचा था।

MP Weather : लू का ऑरेंज अलर्ट और बारिश के भी आसार

इंदौर का मौसम

इंदौर शहर में दूसरे दिन शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। इस दौरान बीच-बीच में बादल भी छाए और भीषण गर्मी का असर ज्यादा रहा। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक है। खास बात यह कि शहर के पूर्वी क्षेत्र के एग्रीकल्चर कॉलेज के आसपास की 25 से ज्यादा कॉलोनियों के आसपास दिन का तापमान 45 डिग्री और रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। नौतपा के पहले की गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Read More… अच्छी सेहत के लिए रोजाना,सुबह का नाश्ता