अच्छी सेहत के लिए रोजाना,सुबह का नाश्ता

1380

अच्छी सेहत के लिए रोजाना,सुबह का नाश्ता

भागदौड भरी दुनिया में काम के साथ साथ सेहत का ध्यान रखना भी बोहोत जरुरी है। अक्सर लोग काम को ही लेकर कुछ ज्यदाही चिंतित रहते है ऐसे में शरीर कई तरह की बीमारी, तानाव , चिंता , शरीर का दुबला होना , मानसिक रोग आदिकी समस्याओ का समना करना पड़ता है। हमारे घर में खाने की कई ऐसी चीजे मौजूद है जिससे अच्छी सेहत बनाई जा सकती है। सेहत बनाने के लिए शरीर में भरपूर मात्र में प्रोटीन की पूर्ति होना अधिक आवश्यक है, इसके आलावा शरीर को पोष्टिकतत्व, विटामिन्स, मिनरल्स आदि कई चीजो की आवश्कता होती है जिससे शरीर को उर्जा प्राप्त करने में मदत मिलती है।

old feeds4iu30aqj6jvnlitcr4a1yhmr5z2wtvga

सुबह का नाश्ताअगर अच्छा और हेल्दी हो तो पूरा दिन हम बिना खाए ही निकाल सकते है।लेकिन अगर आप नाश्ते में हेल्दी चीजों का प्रयोग  नहीं कर रहे है तो ये आपके लिए बहुत ही बड़ीपरेशानी का कारण बन सकती है.पनीर खाना हमारे लिए फायदेमंद होता है। पनीर प्रोटीन और न्यूट्रिशन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है क्योकि इसमें ये प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बहुत समय से भूख नहीं लगती हैै।
 एप्पल खाना हमारे लिए फायदेमंद होता है। एप्पल में विटामिन्स और मिनरल्स के साथ-साथ फाइबर्स भी होते है जो हमें एनर्जी देते है।शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलने के लिए फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद होता है। यह एक स्वस्थ रहने का सरल उपाय है। परंतु  फल खाने का एक उचित समय होता है जिससे शरीर को फल खाने का उचित फायदा मिलता है अक्षर भूख लगने के कारण लोग फलों का सेवन करना शुरू करते हैं जिससे हमारी भूख मिट जाती है परंतु फल का पूरा फायदा नहीं मिल पाता  इसके लिए खट्टे फल जैसे आम नारंगी अंगूर इनका सेवन सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक करें परंतु इन फलों का इस्तेमाल कभी खाली पेट ना करें। इसके अलावा केला, सेब, नाशपाती, कीवी, आडू आदि फलों का इस्तेमाल खाली पेट किया जा सकता है। कुछ ऐसे फल होते हैं जिनका सेवन खाना खाने के बाद करने से पाचन तंत्र अच्छा रहने में मदद मिलती है जैसे  अननस  (पाइनएप्पल)। यदि शरीर में पानी की कमी हो तो आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं यह एक हल का फल होता है और जल्दी पच जाता है। पेट संबंधित समस्याओं के लिए नारियल पानी का सेवन किसी भी वक्त किया जा सकता है परंतु पेट खाली ना रहे इस बात का ध्यान रखें।

download 1 1

स्प्राउट्स और भीगे हुए चने खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है।स्प्राउट्स और भीगे हुए चने बॉडी को एनर्जी देते है। इसके साथ-साथ ही बॉडी का स्टेमिना भी बढ़ाते है।कॉर्न फ्लेक्स को दूध में डालकर खाना चाहिए। इसको दूध के साथ खाने से शरीर को पूरा दिन काम करने के लिए न्यूट्रिशन्स भी मिलते रहते है।
ओटमील में फाइबर्स होते है जो डाइजेशन को बहुत बेहतर बनाए रखते है।ओटमील खाने से बहुत लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और पेट बहुत समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

अच्छी सेहत

अंडे हमारी सेहत के लिए बहुत ही सेहत वाले होते है क्योकि इनमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।इसके साथ-साथ ही न्यूट्रिशन होते है जो हमारे शरीर को मिलते रहते हैअंडे में कई प्रकार के पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं  जैसे विटामिन-ए, विटामिन-ई,  विटामिन B12 आदि अन्य  जो शरीर का स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता हैं।  इसके अलावा  अंडे में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर के मसल्स को एक्टिव रखने में मदद करता है।  रोजाना  एक उबले हुए अंडे का सेवन करने से  शरीर में ऊर्जा प्राप्ति होती है और शरीर की थकावट दूर हो जाती ।

Read More… Benefits of Honey Water : अच्छी सेहत के लिए गुनगुने पानी में मिलाइए शहद, फिर देखिए फायदे!

ड्राई फ्रूट्स सेहत के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा पाया जाता है।

download 3

ड्राई फ्रूट्स में कई पौष्टिक चीजें पाई जाती हैं और यह शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। ड्राई फूड्स में  काजू बदाम अखरोट अंजीर किशमिश खजूर आदि चीजों का समावेश है। यदि किसी को  वजन घटाना हो तो  दूध में  बादाम और अखरोट मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं इसके अलावा अंजीर का सेवन भी वजन कम करने के लिए बेहद फायदेमंद है।  अक्सर लोग सेहत कैसे बनाएं घरेलू उपाय ढूंढते रहते हैं, यदि किसी व्यक्ति को वजन बढ़ाना है तो  वह दूध के साथ काजू और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। साथ साथ रोज खजूर खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है जिससे शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहने में मदद मिलती है।

Read More… असली नारियल से बना एक अनोखा और स्वादिष्ट पेय है: Coconut Tea