WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

MPPSC Exam dates Announced: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 2022- 30 अक्टूबर से

जानिए राज्य सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा 2023 और अन्य सभी परीक्षाओं की तिथियां

1027

MPPSC Exam dates Announced: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 2022- 30 अक्टूबर से

इंदौर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 23-24 में होने वाली सभी परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। इसके अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022- 30 अक्टूबर से 4 नवंबर,2023 तक संपन्न होगी।

वर्ष 2023 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को और मुख्य परीक्षा 11 मार्च से लेकर 16 मार्च 2024 तक होगी। 2024 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को और मुख्य परीक्षा 22 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक होगी।

IMG 20230923 WA0017

अन्य परीक्षाओं की संभावित तिथियां इस प्रकार हैं:

2022 की राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 8 अक्टूबर 2023 को होगी। 2022 की सहायक अध्यापक परीक्षा 28 जनवरी 2024, 2022 की कराधान सहायक परीक्षा 25 फरवरी 2024, 2022 की सहायक प्राध्यापक परीक्षा 26 मई 2024 को,2023 की सहायक संचालक ग्रामोद्योग (हथकरघा) परीक्षा 16 जून 2024 को, 2023 की खनिज अधिकारी और सहायक भौमिक विद परीक्षा 25 अगस्त 2024 को और 2022 की सहायक प्राध्यापक परीक्षा 17 नवंबर 2024 को संभावित है।