WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mukul Roy Missing : TMC नेता मुकुल रॉय लापता, दिल्ली रवाना हुए, फिर जानकारी नहीं!

रविवार को TMC नेता और उनके बेटे के बीच कहासुनी भी हुई!

Mukul Roy Missing : TMC नेता मुकुल रॉय लापता, दिल्ली रवाना हुए, फिर जानकारी नहीं!

Kolkata : इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद इस बात की जानकारी उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दी। उन्होंने दावा किया है कि उनके पिता लापता हैं।

जानकारी में कहा गया कि मुकुल रॉय सोमवार शाम इंडिगो की फ्लाइट (6E-898) से दिल्ली रवाना हुए थे। फ्लाइट रात 9:55 पर दिल्ली पहुंचना थी। लेकिन, मुकुल रॉय का कोई पता नहीं चल रहा कि दिल्ली पहुंचने के बाद वे कहां हैं? रॉय के बेटे और टीएमसी नेता शुभ्रांशु रॉय का कहना है कि परिवार ने एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली। पत्नी की मौत के बाद लंबे समय से बीमार चल रहे मुकुल रॉय फरवरी में अस्पताल में भर्ती हुए थे। रविवार को टीएमसी नेता और उनके बेटे के बीच कहासुनी हुई थी।

पश्चिम बंगाल में BJP के चुनाव हारने के बाद मुकुल रॉय अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सांसद अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में उन्होंने टीएमसी ज्वाइन की थी। ममता ने कहा कि मुकुल घर का लड़का है, उसकी वापसी हुई है। मेरा मुकुल के साथ कोई मतभेद नहीं है।

कौन हैं मुकुल रॉय
पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में टीएमसी ने मुकुल रॉय को 6 साल के लिए बाहर कर दिया था। मुकुल रॉय का कद कभी ममता बनर्जी के बाद दूसरे नंबर का हुआ करता था। उन्होंने टीएमसी छोड़ी तो बीजेपी का दामन थाम लिया, वे 1998 से ही बंगाल की राजनीति में हैं। मुकुल रॉय का नाम नारदा स्टिंग केस में भी आया था। मुकुल रॉय अपने करियर की शुरुआत में यूथ कांग्रेस में हुआ करते थे, उस दौर में ममता बनर्जी भी यूथ कांग्रेस में ही थीं। तभी से मुकुल और ममता के बीच राजनीतिक करीबियां बढ़ी थीं। अपने पिता के पीछे पीछे ही उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।