WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Alert: MP के कई शहरों में पारा 40 पार

देश के कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी

Weather Alert: MP के कई शहरों में पारा 40 पार

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 पार कर गया है। भोपाल में कल तापमान 40.9 डिग्री था।

उधर भारत के कई हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ज्यादा है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार के अनुसार पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और तटीय आंध्र प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी बंगाल और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत में एक-दो दिन बाद तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है।