WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Road Accident : सरदारपुर के पास फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, एक पार्षद समेत 3 की मौत!

स्पीड से आती कार ट्राले के पीछे से अंदर घुस गई!

Road Accident : सरदारपुर के पास फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, एक पार्षद समेत 3 की मौत!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : तड़के 3 बजे इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सरदारपुर भोपावर चौरह पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में सरदारपुर के 2 तथा राजगढ़ के 1 युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक सरदारपुर नगर परिषद का पार्षद है।
इस दर्दनाक हादसे में सरदारपुर निवासी वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद प्रथम पिता गोपाल गर्ग (उम्र 27 वर्ष), अक्षय पिता अतुल त्रिवेदी (उम्र 27 वर्ष) और राजगढ़ के दलपुरा निवासी संदीप पिता शंकरलाल राठौड़ (उम्र 28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर ले जाया गया है। जहां तीनो का शव परीक्षण के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।

सरदारपुर के एसडीओपी रामसिह मेड़ा ने बताया कि हादसे में 3 लोगो की मौत हुई। फोरलेन चौराहे पर धार की तरफ से आ रहे कार ट्राले में पीछे से जा घुसी थी। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार है। वाहन को जब्त कर शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे की सूचना पर 108 डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस का अमला भी मौके पर पहुंच गया। एसडीओपी राम सिंह मेडा, थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कार खड़े ट्राले में पीछे से जा घुसी। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई वही ट्राला चालक फरार बताया जा रहा है।

IMG 20230418 WA0019

जानकारी के अनुसार इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सरदारपुर की भोपावर चौराहे पर तड़के करीब 3 बजे कार (एमपी 11 सीसी 2760) आगे चल रहे ट्राले (यूपी 78 एफएन 1865) में पीछे से जा घुसी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह ट्राले के पिछले पहिए तक घुस गई।