Murder or Suicide : घर में 5 शव मिले, पुलिस जांच में लगी हत्या या आत्महत्या!

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला!

967
Murder or Suicide

Murder or Suicide : घर में 5 शव मिले, पुलिस जांच में लगी हत्या या आत्महत्या!

Burhanpur : पुलिस को डावाली खुर्द में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध हालत में मिले। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या की गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

जिले से 25 किलोमीटर दूर नेपानगर थाना क्षेत्र के डावाली खुर्द में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाश मिली है। मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बेटियां है। गांव के मनोज भोई का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला। उसका एक पैर खाट पर रखा हुआ था और गले में फांसी का फंदा था। मनोज की पत्नी साधना का शव घर के एक कमरे में मिला। जबकि, मनोज की तीन बेटियां अक्षरा, नेहा और तनु का शव दूसरे कमरे मिला है। एक ही परिवार के 5 लोगों का संदिग्ध शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मनोज की बड़ी बेटी अक्षरा आठवीं की छात्रा था। नेहा पांचवीं क्लास में थी। जबकि, छोटी बेटी तनु आंगनवाड़ी में जाती थी। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि बच्चे बीमार थे। माता-पिता भी बीमार थे। मनोज गांव में ही किराना दुकान चलाता था। किराने की दुकान चलाने के अलावा मनोज मछली बेचने का भी काम करता था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नेपानगर थाना प्रभारी बीके गोयल, मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली है।

शनिवार रात की है घटना
पुलिस के अनुसार, ये घटना शनिवार रात की है। जब ग्रामीणों ने मनोज के घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्होंने मामले की जानकारी दी। पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।

Satish Kaushik Death : सतीश कौशिक की मौत पर पुलिस का संदेह बरकरार, कुछ दवाइयों की जांच!