WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा नेता हत्याकांड में 2 आरोपियों के नाम और बढ़े, अब तक 6 आरोपी की नामजद हुई रिपोर्ट

- दो आरोपियों के नाम नहीं होने पर परिजनों ने जमकर किया था हंगामा,चक्काजाम

Brother Murders Brother

भाजपा नेता हत्याकांड में 2 आरोपियों के नाम और बढ़े, अब तक 6 आरोपी की नामजद हुई रिपोर्ट

भोपाल:शहर में बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने कुख्यात बदमाश तंजील उर्फ शूटर और भूरा हड्डी को भी नामजद कर लिया है। इससे पहले शनिवार को इन दोनों आरोपियों को नामजद न करने से गुस्साए सुरेंद्र के परिचित और रिश्तेदारों ने लिंक नंबर दो पर शव रखकर चक्का जाम किया था। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस केस में अन्य आरोपियों को नामजद करने के लिए राजी हुई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल और बयानों के आधार पर इन दोनों आरोपियों को भी नामजद आरोपी बनाया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात पुलिस ने इस मामले में एफआईआर की थी। तब केवल चार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। आरोप लगाए गए थे कि नाम बताने पर भी दो लोगों को पुलिस ने बचा लिया था। अब इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच, टीटी नगर और गांधी नगर थाने सहित पांच टीमें आरोपियों को तलाश रही हैं।

गौरतलब है कि भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 1 बजे शव को परिजन ने लिंक रोड नंबर दो पर रखकर जाम लगाया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और चार लोगों के अलावा दो आरोपियों के नाम और एफआईआर में जोड़े गए। इस मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं।