WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Nursing College Fraud: MP पुलिस के 2 अफसरों सहित CBI के 4 अफसरों के खिलाफ FIR, डेपुटेशन से वापसी के बाद PHQ लेगा एक्शन!

Nursing College Fraud: MP पुलिस के 2 अफसरों सहित CBI के 4 अफसरों के खिलाफ FIR, डेपुटेशन से वापसी के बाद PHQ लेगा एक्शन!

भोपाल:नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा में मध्य प्रदेश के दो पुलिस अफसरों की भूमिका सामने आने के बाद PHQ इन दोनों अफसरों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है।

CBI के चार अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें से दो पुलिस अफसर मध्य प्रदेश पुलिस के हैं, जो प्रतिनियुक्ति पर CBI में गए थे, जिन्हें नर्सिंग कॉलेज की जांच में सीबीआई ने जोड़ा था। इनमें से एक अफसर गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

CBI में पदस्थ निरीक्षक सुशील कुमार मजोखा और ऋषिकांत असाठे दोनों ही अफसर प्रदेश पुलिस के हैं। ये दोनों ही प्रतिनियुक्ति पर CBI में पदस्थ थे। इसमें से मजोखा को सीबीआई ने इस मामले में गिरफ्तार किया है और वह सीबीआई की रिमांड पर हैं। जबकि ऋषिकांत असाठे को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। वहीं सीबीआई के इंस्पेक्टर राहुल राज को बर्खास्त कर दिया गया है।

सूत्रों की मानी जाए तो CBI ने इन दोनों अफसरों को प्रतिनियुक्ति से तत्काल वापस कर दिया है। दोनों ही अफसरों के संबंध में पुलिस मुख्यालय को सूचना भेज दी गई हैं। दोनों निरीक्षकों की विस्तृत जानकारी सीबीआई से आने का इंतजार हैं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय दोनों के खिलाफ एक्शन लेगा। ऐसा माना जा रहा है कि फिलहाल दोनों अफसरों को सस्पेंड किया जाएगा, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसमें सुशील कुमार मजोखा जिला पुलिस बल के निरीक्षक हैं, जबकि ऋषिकांत असाठे एसएएफ कॉडर के हैं। एसएएफ के होने के बाद भी उन्हें सीबीआई ने प्रतिनियुक्ति पर लिया था।

*CBI की चयन प्रक्रिया अब कटघरे में*
प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में जाने पर सीबीआई लंबी प्रक्रिया करती है। संबंधित अफसर के पूरे रिकॉर्ड को चेक करने के बाद ही वह प्रतिनियुक्ति पर लेती है। जिसमें ये दोनों अफसर सही पाए गए थे, लेकिन अब उसकी यह चेक करने वाली प्रक्रिया कटघरे में आ गई है। प्रदेश पुलिस के कई अफसर अभी सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसमें जिला बल के अलावा रेडियो पुलिस कॉडर के और एसएएफ कॉडर के अफसर हैं।