WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

स्वास्थ्य की क्रांति के लिए एन वाय सिनेमा महिला मैराथन, दौड़ी सैकड़ों युवतियां, महिलाएं!

WhatsApp Image 2025 03 10 At 17.01.45

स्वास्थ्य की क्रांति के लिए एन वाय सिनेमा महिला मैराथन, दौड़ी सैकड़ों युवतियां, महिलाएं!

Ratlam : नारी शक्ति महिला सशक्तिकरण के लिए इस वर्ष महिला दिवस के उपलक्ष्य में एन वाय सिनेमा द्वारा ‘रन टू एम्पॉवर’ महिला मैराथन रविवार 9 मार्च 25 प्रातः 7:30 बजे दोबत्ती चौपाटी से NY सिनेमा तक सैकड़ों युवतियों, महिलाओं ने सहभागिता कर जन-जन में स्वास्थ्य की क्रांति लाने का परिचय दिया!

भारतीय ऋषि संस्कृति का अनुसरण करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण योग क्रियाओं के साथ राष्ट्रपति से सम्मानित श्रेष्ठ शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, पतंजलि योगपीठ जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा के आतिथ्य में ध्वज लहराकर दौड़ का शंखनाद किया!

WhatsApp Image 2025 03 10 at 17.01.04

टॉप 3 विजेताओं में प्रथम दिव्यांशी वर्मा, द्वितीय पलक राठौर, तृतीय स्वाती खैरवाल विजेताओं को पार्षद परमानंद योगी, ABM माल के सुरेश मनसुखानी, सी टैक्स के सुनील त्रिलोक चंदानी रहें। अतिथियों के हाथों मेडल पुरस्कार राशि से सम्मानित कर जुम्बा डांस आनंद उत्सव में धूम मचा दी।

WhatsApp Image 2025 03 10 at 17.01.05

फ्री-हेल्थ चेकअप के साथ स्वल्पाहार ज्यूस का रसवादन कर समस्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। NY सिनेमा टीम की और से आभार मुख्य संचालक राहुल परमार द्वारा किया गया। संचालन असीम पंड्या ने किया!