WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Old Man Sets Fire to Cafe : जिस कैफे में लड़कियां सिगरेट पीती थी, बुजुर्ग ने गुस्से में उसे जला डाला!

अमिताभ की फिल्म 'शहंशाह' से खासे प्रभावित, समाज सुधारने का जुनून!

WhatsApp Image 2023 10 13 At 12.25.39

Old Man Sets Fire to Cafe : जिस कैफे में लड़कियां सिगरेट पीती थी, बुजुर्ग ने गुस्से में उसे जला डाला!

Indore : एक कैफे में आग लगाने के जुर्म में पुलिस ने 70 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। शुरु की पूछताछ में बुजुर्ग ने कहा कि वह इस कैफे में लड़कियों के सिगरेट पीने से बेहद नाराज था, इसलिए उसने कैफे को जला दिया। रात के वक्त एजब यह कैफे बंद था तो उसे इस बुजुर्ग ने आग के हवाले कर दिया।

ये बुजुर्ग अमिताभ बच्चन के ‘शहंशाह’ फिल्म के किरदार से प्रभावित है। वे उसी तरह से समाज सुधारना चाहते थे। जिस दिन इस बुजुर्ग ने कैफ़े में आग लगाई, उस दिन अमिताभ बच्चन का जन्मदिन था। कैफे में आग लगाते वक्त ये बुजुर्ग विजय मराठे सीसीटीवी फुटेज की वजह से पकड़ में आए और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्काई कॉर्पोरेट के कैफे में ये हादसा हुआ।

WhatsApp Image 2023 10 13 at 12.25.44

कैफे में आग लगने का कारण जानने के लिए इसे चलाने वाले शुभम चौधरी ने सीसीटीवी फुटेज चेक करवाई। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति आग लगाकर जाता दिखाई दिया। इसके बाद कैफे संचालक चौधरी ने लसूड़िया पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके आधार पर थाना प्रभारी तारे सोनी ने टीम का गठन कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बुजुर्ग की पहचान विजय माठे के तौर पर की गई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक कैफे में आग लगाने के आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगजनी की घटना कैफे के बंद रहने के दौरान हुई। दंडोतिया ने बताया कि उसकी उम्र 70 साल है और वह दूरसंचार विभाग का सेवानिवृत्त कर्मचारी है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी द्वारा आग लगाए जाने के बाद कैफे पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आगजनी से कैफे के मालिक को करीब 4 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 436 (भवन को जलाकर खाक करने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ का कुचेष्टापूर्ण इस्तेमाल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड के शिकार कैफे के संचालक ने जांचकर्ताओं को बताया है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसके इस प्रतिष्ठान के आस-पास घूम रहा था। उन्होंने बताया कि हमारी शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कहा कि इस कैफे में लड़कियों का सिगरेट पीना उसे जरा भी पसंद नहीं। इसलिए उसने गुस्से में आकर इस कैफे में आग लगा दी। दंडोतिया ने हालांकि बताया कि आगजनी की वजह को लेकर आरोपी अपना बयान बार-बार बदल रहा है, इसलिए पूरी छानबीन के बाद ही पुलिस इस विषय में किसी नतीजे पर पहुंच सकेगी।