कमला नेहरू अस्पताल अग्नि दुर्घटना में 4 बच्चों की ही दुखद मृत्यु हुई – डॉ. श्रीवास्तव

मत्यु पंजी के आधार पर वस्तु - स्थिति की स्पष्ट

535

भोपाल :गांधी मेडिकल कॉलेज की शिशु रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कमला नेहरू अस्पताल में 8 नवम्बर की रात हुई अग्नि दुर्घटना में 4 शिशुओं के मृत होने की पुष्टि करते हुए अन्य शिशुओं की मृत्यु की वस्तुस्थिति भी बताई है।उन्होंने स्पष्ट किया है कि 8 नवम्बर को हुई 3 बच्चों की मृत्यु अग्नि दुर्घटना के काफी पूर्व अन्य कारणों से हुई है न कि अग्नि दुर्घटना की वजह से।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि एसएनसीयू सिक न्यू बर्न केयर यूनिट में प्राय: ऐसे बच्चे दाखिल होते हैं, जो प्री-मैच्योर हों या जन्मजात कोई गंभीर बीमारी हों और चिकित्सालय इन बच्चों का पूरी गंभीरता से उपचार करता है। उन्होंने कहा है कि 8 नवम्बर को हुई अग्नि दुर्घटना में 40 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया था और इनमें से ही 4 बच्चों की दुर्भाग्यजनक रूप से मृत्यु हुई थी।

शिशु रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने मृत्यु पंजी यानि डेथ रजिस्टर में की गई प्रविष्टियों के आधार पर बताया है कि अग्नि दुर्घटना के पूर्व बेबी आफ महक, आयु-2 दिन, मेल, पिता श्री फुलदीप, जहाँगीराबाद, भोपाल, 06 नवंबर 2021 को शाम 6.20 पर भर्ती हुआ एवं 08 नवंबर 2021 को प्रात: 11.10 पर मृत्यु हुई। इसका अग्नि दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है।

बेबी आफ प्रबल, आयु-3 दिन, फीमेल, पिता श्री अजब, ग्राम भूरिया विदिशा, 05 नवंबर 2021 को शाम 5.30 पर भर्ती हुआ एवं 08 नवंबर 2021को शाम 4 बजे मृत्यु हुई। बेबी 3 दिन भर्ती रहा और इसका भी अग्नि दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है।

बेबी ऑफ तरन्नुम, आयु-1 दिन, मेल, पिता आमिर, ललिता नगर, भोपाल, 05 नवंबर 2021 दोपहर 3.00 बजे भर्ती हुआ एवं 08 नवंबर 2021 शाम 7 बजे मृत्यु हुई। से स्पष्ट है कि इन तीनों शिशु मरीज की मृत्यु अग्नि दुर्घटना के पूर्व हो गई थी और इनकी मृत्यु का अग्नि दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि जिन 4 बच्चों की मृत्यु हुई उन्हें भी अग्नि दुर्घटना से बचाया गया था किंतु दुर्भाग्यवश उनमें से बेबी ऑफ सोनाली, आयु-1 दिन, मेल, पिता श्री अरूण, बाग सेवानिया, भोपाल, 08 नवंबर 2021 दोपहर 3 बजे पर भर्ती, बेबी ऑफ इरफान, आयु-3 दिन, पुरूष, पिता राशिद, काजी केम्प, भोपाल, 02 नवंबर 2021को सुबह 6 बजे पर भर्ती,बेबी ऑफ शाजिया, आयु-9 दिन, मेल, पिता रईस, शाहजानाबाद, भोपाल 30 अक्टूबर 2021 दोपहर 12 बजे पर भर्ती हुये एवं बेबी ऑफ रचना, आयु-1 दिन, फीमेल, पिता अंकुश, खोजीपुरा जैन मंदिर रोड, भोपाल 08 नवंबर 2021 को ही अस्पताल में भर्ती हुए और इन चारों को उपचार के बावजूद बचाया नहीं जा सका।

उक्त के अलावा मृत्यु पंजी के अनुसार बेबी ऑफ‍ निकिता, आयु-1 दिन, फीमेल, पिता कामता प्रसाद, 10 गांव तहसील बैरसिया, भोपाल 29 अक्टूबर 2021 को दोपहर 2 बजे भर्ती हुआ और 09 नवंबर 2021 सुबह 8.45 बजे मृत्यु हुई। इनकी और इनके बाद हुई बच्चों की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है। अग्नि दुर्घटना से इन मृत्यु का कोई संबंध नहीं है।

डॉ. श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि अग्नि दुर्घटना में केवल 4 शिुशओं की ही दुखद मृत्यु हुई है।