WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Parineeti & Raghav’s Wedding :परिणति और राघव बंधन में बंधेंगे, केजरीवाल उदयपुर पहुंचे!

सानिया समेत कई बड़े मेहमान उदयपुर आए, प्रियंका नहीं आ सकी!

1083
WhatsApp Image 2023 09 24 At 11.54.57 AM

Parineeti & Raghav’s Wedding :परिणति और राघव बंधन में बंधेंगे, केजरीवाल उदयपुर पहुंचे!

Udaipur : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में शादी करने जा रहे हैं। परिणीति और राघव आज 24 सितंबर को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अभी कपल के प्री-वेडिंग फंक्शनंस चल रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कपल के वेडिंग वेन्यू की कुछ तस्वीरें वायरल हुई।

शादी से पहले की सेरेमनी के लिए मेहमान वेन्यू पर समय से ही पहुंच गए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का संगीत उदयपुर में कल रात हुआ। ज्यादातर बॉलीवुड गाने ही बजाए गए। परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे। राघव और परिणीति शादी के बंधन में बंध जाएंगे। धीरे-धीरे सभी मेहमान पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 09 24 at 11.54.58 AM

पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी के साथ परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी में शामिल होंगी, लेकिन पता चला कि प्रियंका भारत नहीं आ रही। परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी को अटेंड करने प्रियंका चोपड़ा तो उदयपुर नहीं पहुंचीं हैं लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा शरीक हो रही हैं। परिणति की फ्रेंड सानिया मिर्जा उदयपुर में दिखाई दी!

WhatsApp Image 2023 09 24 at 11.54.58 AM 1

संगीत में शामिल मेहमानों को कैसेट दिए, इनमें उनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से कैप्शन लिखे थे। संगीत में परोसे जा रही स्वीट डिश और स्नैक्स की बात करें, तो रबड़ी, जलेबी, टिक्की, पानी पूरी जैसे तमाम काउंटर्स थे। इनमें सबका ध्यान खींच रहा है मैगी और पॉपकॉर्न का काउंटर। शायद राघव और परिणीति की पर्सनैलिटी को देखते हुए इन दो आइटम्स को मेन्यू में जगह मिली होगी।