WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Parliamentary Standing Committee : 24 डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी गठित, राहुल गांधी को डिफेंस कमेटी का सदस्य बनाया!

Parliamentary Standing Committee : 24 डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी गठित, राहुल गांधी को डिफेंस कमेटी का सदस्य बनाया!

कंगना IT समिति की सदस्य, हर समिति में राज्यसभा और लोकसभा दोनों के सदस्य शामिल हैं।

New Delhi : केंद्र सरकार ने 24 संसदीय समितियों का गठन किया है। कांग्रेस के शशि थरूर विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि, दिग्विजय सिंह को महिला, शिक्षा, युवा और खेल मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। रामगोपाल यादव को स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष और रक्षा मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष राधामोहन दास अग्रवाल को बनाया गया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी को रक्षा मामलों की संसदीय समिति का सदस्य बनाया है। वहीं भर्तृहरि महताब वित्त मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से 6 स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्षता की मांगी थी, लेकिन उसे चार प्रमुख पैनलों की अध्यक्षता दी गई। इसमें विदेश, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण मामलों की समिति शामिल हैं। सोनिया गांधी का नाम किसी भी समिति में नहीं है। बीजेपी 11 समितियों की अध्यक्षता करेगी।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को संचार और आईटी समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत भी इस समिति की सदस्य बनाई गई हैं। TMC और DMK के खाते में 2-2 समितियों की अध्यक्षता आई है। JDU, TDP, SP, शिवसेना (एकनाथ), NCP (अजित) को एक-एक समिति की अध्यक्षता दी गई है। हर डिपार्टमेंटल पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी में 31 मेंबर्स होते हैं, जिसमें से 21 लोकसभा से और 10 राज्यसभा से चुने जाते हैं। इन सभी कमेटी का कार्यकाल एक साल से ज्यादा नहीं होता है।