Petrol Diesel Price Hiked: इस सप्ताह में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल डीजल की कीमत

419

Petrol Diesel Price Hiked: इस सप्ताह में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Hiked: देश में इस सप्ताह में दूसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ी है। प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल (Crude Oil) की आसमान छूती कीमतों का सीधा झटका अब आम जनता की जेब पर लगने लगा है. आज , मंगलवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी की गई है.

एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब तेल कंपनियों ने फ्यूल प्राइस बढ़ाए हैं. आज यानी 19 मई को सुबह-सुबह नए रेट जारी कर दिए गए हैं. इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. अब ताजा बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर और दबाव बढ़ सकता है.