
PM Modi Bengal Style Dhoti: बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने सशक्त संदेश देने पहली बार बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद धोती कुर्ता पहन बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी!
New Delhi : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हालांकि इस जीत में सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की रही और इसी वजह से पीएम मोदी का अंदाज भी खास नजर आया। BJP मुख्यालय में पीएम मोदी की एंट्री केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संदेश से भी जुड़ी हुई थी।
बीजेपी मुख्यालय में पहुंचते ही PM मोदी का लुक चर्चा का केंद्र बन गया। उन्होंने ऑफ-वाइट बेस और लाल बॉर्डर वाले पारंपरिक धोती-कुर्ता के साथ गमछा डाले एक मजबूत विजुअल मैसेज दिया। यह परिधान बंगाल की सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा हैं और खास तौर पर दुर्गा पूजा जैसे अवसरों पर पहना जाता है।

पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता पहना था, जिसे बंगाली में ‘पंजाबी’ कहा जाता है। इसके साथ लाल किनारी वाली तसर रेशम की धोती पहनी। बंगाल में इसे ‘ध्यूति’ कहा जाता है। इस पारंपरिक पहनावे के जरिए उन्होंने बंगाल की संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनके पहनावे की खास बात यह भी रही कि उन्होंने धोती के सिरे को कुर्ते की जेब में उसी पारंपरिक अंदाज में टक किया, जैसा बंगाल के पुरुष करते हैं। इसके साथ गले में डाला गया सूती स्कार्फ, जिस पर पारंपरिक ‘बूटी डिजाइन’ बना था, उनके लुक को और भी प्रभावशाली बना रहा था। धोती पर दिखा ब्लॉक प्रिंट भी बंगाल की पारंपरिक कला और आजीविका से जुड़ा है। ऐसे में पीएम मोदी का यह पूरा लुक न सिर्फ जीत का जश्न था, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने वाला एक सशक्त संदेश भी बनकर सामने आया!





