CG Weather Report:अगले 3 दिनों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और वर्षा की संभावना 

169

CG Weather Report:अगले 3 दिनों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और वर्षा की संभावना 

रायपुर: CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर अगले 3 दिनों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और वर्षा की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण अंदरूनी उड़ीसा और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.इनके प्रभाव से 5 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने के आसार हैं.

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, अधिकतम तापमान में अगले दो-तीन दिनों में 3 डिग्री के आसपास गिरावट संभावित है. वहीं 5 मई और 6 मई को प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में वर्षा संभावित है.

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुई. हालांकि एक-दो स्थानों पर बादल गरजे, तेज हवा चली और हल्की बारिश की गतिविधि हुई.

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने होने की संभावना है. साथ ही अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है. इसके बाद धीरे-धीरे वृद्धि होने के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले तीन दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए स्थानीय पर्वानमान जारी किया है. इसके मुताबिक आज आकाश आंशिक मेघमय और बादल गरजने के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.