WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Police Action on Spa Centre in Ratlam : रतलाम में वाटर पार्क स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई, विदेशी युवतियों सहित स्टाफ हिरासत में!

1418
WhatsApp Image 2026 06 05 At 11.06.28 PM 1

Police Action on Spa Centre in Ratlam : रतलाम में वाटर पार्क स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई, विदेशी युवतियों सहित स्टाफ हिरासत में!

Ratlam : जिले के नामली-सैलाना रोड़ स्थित पंचेड में वाटर पार्क के पीछे कमरों में अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित किए जाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जहां शुक्रवार दोपहर को पुलिस द्वारा छापामारी करने पर तीन अलग-अलग कमरों में थाइलैंड की तीन युवतियां अलग-अलग युवकों के साथ मिली। पुलिस ने मौके से थाईलैंड की 3 युवतियों को और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को स्पा सेंटर संचालक दबिश के दौरान दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकें। वाटर पार्क का संचालन रतलाम के बरबड़ रोड़ निवासी योगेश सिंह पिता भंवरसिंह द्वारा किया जाता रहा है। दबिश देकर पुलिस मैनेजर दिलीप ठाकुर सहित स्टाफ को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस को दबिश के दौरान बड़ी संख्या में उपयोग किए गए कंडोम डस्टबिन में पड़े मिले। इस स्पा सेंटर की शिकायत एसपी अमित कुमार को काफी समय से मिल रहीं थी जिसमें बताया गया था कि वाटर पार्क की आड़ में अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा हैं और यहां अवैध गतिविधियों को संचालित किया जाता हैं। शिकायतों की पुष्टि होने पर शुक्रवार दोपहर को विशेष टीम गठित की गई जिसकी सूचना संबंधित थाने को भी नहीं दी गई।

WhatsApp Image 2026 06 05 at 11.06.28 PM 2

टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के मोबाइल भी एक स्थान पर रख लिए गए थे इसके बाद टीम दोपहर करीब 3 बजे वाटर पार्क पहुंची थी। जहां सादी वर्दी में पंहुचे पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया था जबकि अन्य पुलिस अधिकारी बाहर से गतिविधियों पर नजर जमाएं रखें थे। शिकायत सही पाई जाने पर एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अनिशा जैन सहित टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी थी जहां वाटर पार्क के पीछे स्थित छः कमरों में अवैध रूप से चोरी छिपे स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। पुलिस को कार्रवाई के दौरान अलग-अलग तीन कमरों में थाइलैंड की तीन युवतियां मिली, फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए महिला, पुरुष से पूछताछ कर रही हैं!

WhatsApp Image 2026 06 05 at 11.06.28 PM 1 1