WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Porn Viral Video Scandal: आरोपी मनोहर लाल धाकड़ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

WhatsApp Image 2025 05 25 At 19.13.08

Porn Viral Video Scandal: आरोपी मनोहर लाल धाकड़ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

आरोपी से NHAI कर्मियों ने ब्लैकमेलिंग की कोशिश की – 3 कर्मचारी बर्खास्त

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। Porn Viral Video Scandal: पुलिस ने अश्लील वीडियो मामले में आरोपी मनोहर लाल धाकड़ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

नेशनल हाईवे 8 लेन को 13 मई की रात भाजपा समर्थित मनोहर लाल धाकड़ संग महिला की अश्लील वीडियो 20 मई को वाइरल हुई और मामला बहुचर्चित हो गया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मुताबिक जिले के भानपुरा थाने में मनोहरलाल धाकड़ एवं अज्ञात महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की कार जब्त की है। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आगे अन्य खुलासा होगा।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार 13 मई रात ही घटना के तुरंत बाद 8 लेन कंट्रोल रूम ऑपरेटर व साथी मौके पर पहुंचे और ब्लैकमेल करते हुए रुपये की डिमांड करने लगे, सूत्रों के अनुसार डिमांड लाखों रुपये तक पहुंच गई। आगे-पीछे मामला 20 मई तक खींच गया और अंततः अश्लील वीडियो वायरल करा दिया, परिणाम सामने है जब आरोपी जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 8 के पति मनोहर लाल धाकड़ ओर भाजपा की छीछालेदर हो रही है। आरोपी ओर महिला दोनों फ़रार है। पुलिस ने ग्राम बनी सहित अन्य स्थानों पर तलाश की नहीं मिले है।

पुलिस कार्यवाही के जवाब में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एरिया प्रभारी संदीप पाटीदार के मुताबिक पुलिस को सड़क मार्ग कंट्रोल रूम ऑपरेटर स्टॉफ लिस्ट तथा शिफ़्ट शेड्यूल विवरण दिये हैं।

श्री पाटीदार के अनुसार जो वाइरल वीडियो सामने आया है वह मोबाइल जरिए कम्प्यूटर स्क्रीन से रिकॉर्डिंग है। इस मामले में जो पहचान हुई उस आधार पर कार्यरत 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया है।
श्री पाटीदार ने पुलिस को आश्वस्त किया कि जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

इधर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 लेन के इंचार्ज से नोटिस देकर जानकारी प्राप्त की है और यह पूछा गया है कि कंट्रोल रूम से कोई वीडियो कैसे वाइरल हुआ। ड्यूटी रजिस्टर भी मांगा है। पुलिस विवेचना कर सारी जानकारियां एकत्र कर रही है। आरोपी मनोहर लाल भानपुरा पुलिस ने गिरफ्त में लिया गया है और न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है जहां पूछताछ की जा रही है।

भाजपा समर्थित आरोपी मनोहर लाल धाकड़ सक्रिय नेताओं में शामिल रहा है। उपमुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों के अलावा कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के साथ भी चित्रों में देखे गए हैं। भाजपा पल्लू छुड़ाने के लिए प्राथमिक सदस्य नहीं होने की बात करती है पर आरोपी की सक्रियता से पीछा नहीं छूट रहा। जवाब देते नहीं बनरहा पार्टी नेताओं को।

इधर कांग्रेस बराबर मुद्दे को उठा रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत बहुमत बचाने दुष्कर्म भी स्वीकार है।

यह भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को उजागर करता है।