Pramod Tandon Left BJP : सिंधिया समर्थक प्रमोद टंडन का भाजपा मोहभंग, पार्टी छोड़ी!  

ABVP के पुराने नेता दिनेश मल्हार ने भी बीजेपी से इस्तीफ़ा दिया!

990
40 Star Campaigner For BJP
40 Star Campaigner For BJP

Pramod Tandon Left BJP : सिंधिया समर्थक प्रमोद टंडन का भाजपा मोहभंग, पार्टी छोड़ी!

 

Indore : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को शहर में एक और झटका लगा। इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक प्रमोद टंडन और दिनेश मल्हार ने भाजपा से इस्तीफा दिया। दोनों ने अभी कांग्रेस वापसी की बात नहीं कह, पर समझा जा रहा है कि वे 23 सितंबर को कांग्रेस में चले जाएंगे। इस्तीफा देने के बाद प्रमोद टंडन ने शायराना अंदाज पर टिप्पणी की कि ‘कुछ तो कारण रहा होगा, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।’

इनके इस्तीफे का कारण भाजपा में उपेक्षा बताया जा रहा है। इसी के चलते इन्होने भाजपा छोड़ दी। दिनेश मल्हार ने भी कहा कि अभी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है, कुछ दिन में फैसला लूंगा कहां जाऊंगा। दिनेश मल्हार विद्यार्थी परिषद के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। वे राऊ विधानसभा से 2008 से ही टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन, पार्टी ने कभी उनकी दावेदारी को गंभीरता से नहीं लिया।

IMG 20230918 WA0043

IMG 20230918 WA0044

प्रमोद टंडन को सिंधिया का समर्थक माना जाता है, उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद ही 8 जून 2020 को टंडन भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। बताया जा रहा कि दोनों 23 सितंबर को कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। इस दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का शहर में कार्यक्रम है। उनके सामने ये प्रमोद टंडन और दिनेश मल्हार कांग्रेस में आ सकते हैं। प्रमोद टंडन इंदौर की छात्र राजनीति से निकले हैं।

IMG 20230918 WA0041

IMG 20230918 WA0042

टंडन युवक कांग्रेस और शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सिंधिया समर्थक होने के कारण ही उन्हें शहर अध्यक्ष भी बनाया गया था। वे करीब 7 साल अध्यक्ष रहे थे। टंडन पिछले करीब 6 महीने से भाजपा में हो रही उपेक्षा के कारण नाराज थे। इसके बारे में वे भाजपा संगठन और संघ को जानकारी दे चुके थे।