Preparations for Simhastha : सीएम ने सिंहस्थ की तैयारियों पर फोकस किया, 12 आईएएस की टास्क फ़ोर्स बनाई!

मेला क्षेत्र का विस्तार होगा, सुव्यवस्थित संचालन के लिए दीर्धकालीन कार्ययोजना बनेगी!

196

Preparations for Simhastha : सीएम ने सिंहस्थ की तैयारियों पर फोकस किया, 12 आईएएस की टास्क फ़ोर्स बनाई!

Bhopal : उज्जैन में 2028 में होंने वाले सिंहस्थ को और अधिक अविस्मरणीय और व्यवस्थित बनाने के लिए मोहन यादव सरकार ने तैयारियों पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए 12 आईएएस अफसरों को जिम्मेदारी सौपी गई। अब पिछले दो सिंहस्थ महापर्वो में भूमि उपयोग के अनुभवों पर एक प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा और उसके आधार पर सिंहस्थ को और अधिक विशाल स्तर पर मनाने के लिए जमीन और नए वैकल्पिक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री 2028 में उज्जैन में होंने वाले सिंहस्थ को और अधिक विशाल स्तर पर अधिक सुविधाओं के साथ आयोजित करना चाहते है। ताकि, यह सिंहस्थ न केवल प्रदेशवासियों बल्कि पूरे भारत से यहां आने वालों के मन में एक अमिट छाप छोड़े। इसके लिए एक दर्जन आईएएस अफसरों की एक टास्क फोर्स बनाई गई है।

इस टास्क फोर्स में स्वास्थ्य, जलसंसाधन, परिवहन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव, गृह, उर्जा, नगरीय विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, संस्कृति पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के प्रमुख सचिवों को इसमें शामिल किया गया है। यह टास्क फोर्स उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए एक दीर्धकालीन कार्ययोजना बनाएगी और महापर्व के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी गतिविधियों को पूर्ण नियंत्रित स्वरुप में करने और विभाग व एजेंसियों के उत्तरदायित्व का स्पष्ट चिंन्हांकन करेगी।

टास्क फोर्स सिंहस्थ 2004 और सिंहस्थ 2016 में भूमि तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र के प्लान, आवंटन एवं आरक्षण के अभिलेखों का परीक्षण करेगी इसके बाद सिंहस्थ 2028 हेतु पूर्व के दो सिंहस्थ महापर्वो में भूमि आरक्ष्ज्ञण और भूमि उपयोग के अनुभवों पर एक प्रतिवेदन तैयार करेगी। इसके आधार पर सिंहस्थ 2028 हेतु भूमि उपयोग के नये एवं वैकल्पिक प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी समिति दस दिन में अपना प्रारंभिक प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करेगी।