WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

President’s Visit Canceled : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर और बड़वानी का दौरा रद्द, इंदौर प्रशासन ने जानकारी दी!

राष्ट्रपति के दौरे की नई तारीख जल्द ही घोषित होने की संभावना!

President’s Visit Canceled : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर और बड़वानी का दौरा रद्द, इंदौर प्रशासन ने जानकारी दी!

 

Indore : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर और बड़वानी जिलों में होने वाला 18 और 19 जून का दौरा अब नहीं होगा। उनका दौरा अचानक रद्द हो गया। इंदौर जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे के निरस्त होने की पुष्टि कर दी। प्रशासन सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। बताया गया कि राष्ट्रपति का इंदौर और बड़वानी कार्यक्रम निरस्त हो गया। लेकिन, 19 जून को बड़वानी में होने वाला कार्यक्रम होगा। इसमें राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

इंदौर जिला प्रशासन ने अपने पोस्ट पर लिखा ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 एवं 19 जून का इंदौर और बड़वानी प्रवास निरस्त हो गया है।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा पहले से तय था। इसमें उन्हें इंदौर और बड़वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था। लेकिन, अब यह यात्रा किसी कारणवश टाल दी गई। फिलहाल प्रशासन ने इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, लेकिन यात्रा राष्ट्रपति सचिवालय के निर्देश पर रद्द की गई है।

संभावना है कि स्थगित दौरे के लिए नई तारीख जल्द घोषित की जा सकती है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।।जिला प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर आधिकारिक रूप से यह जानकारी साझा की है।