Principal Dr. M.M. Pukar : जिन्होंने चूरू मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग से खुद हटाए 7 बड़े मधुमक्खियों के छत्ते, देखें वीडियो!

39

Principal Dr. M.M. Pukar : जिन्होंने चूरू मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग से खुद हटाए 7 बड़े मधुमक्खियों के छत्ते, देखें वीडियो!

राजस्थान के चूरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एम एम पुकार ने अनुकरणीय मिसाल कायम की। कॉलेज के गर्ल्स और ब्वॉय हॉस्टल में मधुमक्खी के 7 छत्तों से जीना मुश्किल हो गया था। कई एक्सपर्ट से संपर्क किया गया लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। एक गार्ड इनका शिकार बना। इस पर प्राचार्य ने खुद इसका जिम्मा लिया जिसमें कई डॉक्टर और कर्मचारी उनका साथ देने के लिए आगे आए। रविवार के दिन दोनों हॉस्टल खाली कराए गए। टीम ने पीपीई किट पहनी और पांच घंटे लगातार काम कर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Churu News

पीपीई किट पहनने वाली टीम में प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार, सेंट्रल लैब इंचार्ज डॉ. नदीम, मैस कर्मचारी सुमेर और कॉलेज कर्मचारी जगदीश वार्ड बॉय शामिल थे. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड नेमीचंद, इंतजार खान, सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज कैप्टन रघुवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट वेदप्रकाश खींची और सफाई कर्मचारी पूजा भी इस काम में शामिल थी. छत्तों से मधुमक्खियां को उड़ाया. जिन जगहों पर छत्ते लगे हुए थे, वहां पर केमिकल और डीजल का छिड़काव किया गया. मधुमक्खियां के छत्ते गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में थे. गर्ल्स हॉस्टल में 3 और बॉयज हॉस्टल में 4 छत्ते थे. यह हॉस्टल 2018 में बनकर तैयार हुए थे, जो 4 मंजिला है.

Also Read: छतरपुर में गोभी के अंदर निकला सांप, सब्जी काटते समय मचा हड़कंप..