मध्य प्रदेश में 7 वरिष्ठ IPS अफसरों के पदोन्नति आदेश जारी हुए

847
Senior IPS DPC today

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज मध्यप्रदेश के साथ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। इन अफसरों में 1997 बेच के मकरंद देउस्कर , उमेश योगा और डी श्रीनिवास वर्मा वर्मा को IG से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। मकरंद को ADG/ पुलिस आयुक्त भोपाल,उमेश योगा को जबलपुर का ADG/ पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। श्रीनिवास वर्मा को, जो वर्तमान में राज्य शासन में गृह सचिव है, की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महा निरीक्षक ग्वालियर जोन बनाया गया है।

इसी प्रकार प्रदेश के तीन डीआईजी को पदोन्नत कर आईजी बनाया गया है। इनमें गौरव राजपूत डीआईजी पुलिस मुख्यालय की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सोते हुए उन्हें गृह सचिव बनाया गया है। इरशाद वली को पुलिस महा निरीक्षक भोपाल देहात बनाया गया है।

संजय तिवारी को पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक मुरैना ललित शाक्यवार को डीआईजी पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी वर्तमान पदस्थापना एसपी मुरैना ही रखी गई है।

इस संबंध में जारी अलग अलग आदेश की प्रति हम यहां दे रहे हैं:.

WhatsApp Image 2021 12 31 at 12.51.20 AM

WhatsApp Image 2021 12 31 at 12.51.20 AM 1

WhatsApp Image 2021 12 31 at 12.51.21 AM

.