शहर में 2 नए फोरलेन के लिए पंद्रह करोड़ रूपए का प्रावधान-मंत्री चेतन्य काश्यप!

बस स्टैंड से महू-नीमच फोरलेन बाई पास तक एवं ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक होगा फोरलेन निर्माण!

5490

शहर में 2 नए फोरलेन के लिए पंद्रह करोड़ रूपए का प्रावधान-मंत्री चेतन्य काश्यप!

Ratlam : शहर को नगर से महानगर बनाने के प्रयास लगातार जारी है। शहर में चारों तरफ अब फोरलेन सड़के होगी। विकास की इसी कड़ी में अब 15 करोड़ रूपए की लागत से दो नए फोरलेन बनेंगे। इनमें एक फोरलेन महू रोड़ बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बाई पास तक एवं दूसरा ऊकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होना हैं।

IMG 20240210 WA0075

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि उक्त दोनों मार्गों के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान 2023-24 में राशि आवंटन के प्रावधान किए गए हैं। इन सड़क निर्माण कार्यों को लोक निर्माण विभाग के अपरीक्षित मद के रूप में शामिल किया गया है।

इसमें 1 हजार 110 लाख रूपए की लागत से 2.70 किलोमीटर लंबाई के महू नीमच मार्ग बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बाईपास तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इसी प्रकार 390 लाख रूपये की लागत से 1.20 किलोमीटर लंबा ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इन दोनों ही कार्यों के लिए प्रतीक आवंटन राशि भी जारी हो गई हैं।