WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Public is Beggar : पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता के मांग पत्र देने की आदत को भीख कहा! 

देखिए वीडियो, उन्होंने ये बात किस मंच से क्यों कही!

1350

Public is Beggar : पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता के मांग पत्र देने की आदत को भीख कहा! 

Rajgarh : प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता के मांग पत्रों को भीख करार दिया। मंत्री ने कहा कि अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत सी पड़ गई है। नेता आते हैं तो उनको एक टोकना तो कागज मिलते हैं। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे।

मंत्री ने कहा कि यह अच्छी आदत नहीं है। लेने की बजाय देने का मानस बनाएं। मैं दावे से कहता हूं आप सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे। मंत्री प्रह्लाद पटेल शनिवार राजगढ़ जिले में सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने जनता की मांग पत्रों को भीख करार दिया।

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भिखारी की फौज इकट्ठी करने से समाज को मजबूत नहीं किया जा सकता। इससे समाज कमजोर होता है। मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं, यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है। किसी शहीद का सम्मान तब है, जब हम उसके चरित्र के साथ जीने की कोशिश करें।

पटेल ने आगे कहा कि आप ऐसे किसी शहीद का नाम जानते हैं, जिसने किसी से भीख मांगी हो। मुझे नाम बताना, उसके बावजूद भी हम आते हैं और अपने कार्यक्रम करके चले जाते हैं। मैं एक ही भिक्षा मांगकर अपनी बात खत्म करता हूं कि नर्मदा का परिक्रमा वासी हूं, तो भिक्षा तो मांगता हूं। खुद के लिए कभी नहीं मांगता। काेई नहीं कह सकता कि मैंने प्रह्लाद पटेल को यह दिया है।