Punishment for Settling a Quarrel : दूसरे का झगड़ा निपटाने गए रिटायर्ड ASI की हत्या!

आधी रात को पड़ोसी के किराएदार का विवाद सुलझाने गए, बदले मौत मिली

548
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Punishment for Settling a Quarrel : दूसरे का झगड़ा निपटाने गए रिटायर्ड ASI की हत्या!

Bhopal : दूसरों का झगड़ा सुलझाने गए रिटायर्ड ASI की हत्या कर दी गई। ASI के घर के सामने किराए के मकान में रहने वाले जीजा और साले आपस में झगड़ा कर रहे थे। उनके मकान मालिक ने ASI से मदद मांगी। उन्होंने किराएदार के साले को घर से बाहर भगाया, तभी आरोपी ने मौका देखकर उनके सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सरदार सिंह (62) रिटायर्ड ASI थे। वे निशातपुरा इलाके के कृषक नगर में रहते थे। वे अपने कार्यकाल में भोपाल के पिपलानी, गांधी नगर, एमपी नगर, टीटी नगर समेत अनेकों थानों में रहे। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 3 बजे उनके घर के सामने नर्मदा प्रसाद के मकान में रहने वाले किराएदार नजीराबाद निवासी प्रकाश अहिरवार का साले रामबाबू से विवाद हो रहा था। नर्मदा प्रसाद के मदद मांगने पर सरदार सिंह उन्हें समझाने पहुंचे। उन्होंने रामबाबू को घर से बाहर भगाया। फिर वे प्रकाश को समझाने लगे। तभी रामबाबू ने उनके सीने में चाकू घोंप दिया। यह देख नर्मदा प्रसाद बीच-बचाव करने आगे बढ़े तो आरोपी ने उनको भी चाकू मार दिया। उनका भोपाल मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। नर्मदा प्रसाद कॉ-ऑपरेटिव विभाग में पदस्थ हैं।

जीजा के पास आया था साला

थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि आरोपी रामबाबू दो-तीन दिन पहले ही अपने जीजा प्रकाश के पास रहने आया था। प्रकाश फल-सब्जी का ठेला लगाता है। वह नर्मदा प्रसाद के मकान में ग्राउंड फ्लोर में किराए से रूम लेकर रहता है। रात में जीजा-साले ने पहले पार्टी की। इसके बाद दोनों लड़ने झगड़ने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि मकान मालिक को मोर्चा संभालने आना पड़ा। मकान मालिक ने समझाया भी, लेकिन दोनों नहीं माने। इस पर नर्मदा प्रसाद ने ASI को बुलाया।

गेट खोलकर चाकू निकाला

ASI ने विवाद के बाद रामबाबू को घर से बाहर कर दिया था। इसी बीच आरोपी मौका पाकर आरोपी ने जीजा के कमरे का दरवाजा खोल लिया। घर के अंदर रखा चाकू वह निकालकर बाहर की तरफ आया। आते ही उसने ASI के सीने में घोंप दिया। यह देख नर्मदा प्रसाद बचाने दौड़े तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा। वह मजदूरी करता है।

सरदार सिंह मूलत: शुजालपुर के रहने वाले थे। पिपलानी थाने में आखिरी पोस्टिंग थी। उनके बेटे मनीष सिंह वकील हैं। पत्नी मीना चौहान घर में रहती हैं। घटना के बाद से आरोपी का जीजा भी घर से गायब है।