राहुल गांधी की सांसदी समाप्त- एकजुट दिखे कांग्रेसी

देश में शाह और तानाशाह की हिटलरशाही सरकार- अरूण यादव

737

राहुल गांधी की सांसदी समाप्त- एकजुट दिखे कांग्रेसी

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन /- राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में खरगोन भी भाजपा की तानाशाही के विरोध में कांग्रेस ने सत्याग्रह आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री विधायक सचिन यादव, विधायक रवि जोशी ,झूमा सोलंकी ,केदार डाबर सहित सैकडो कांग्रेसी ने गांधी जी की प्रतिमा के सामने मौन बैठकर सत्याग्रह किया। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम गाकर सरकार को सुबुद्धि देने की कामना की।

मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूण यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अरूण यादव का कहना था की देश में शाह और तानाशाह की सरकार है। आज बोलने की आजादी नही है। अडानी के खिलाफ बोलने पर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग होता है। हिटलरशाही का देश में राज चल रहा है। पहली बार है जब देश में सत्ता पक्ष के लोग ही संसद को चलने नही दे रहे है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के भाजपा नेताओ के बयान पर भी अरूण यादव ने बडा पलटवार किया। अरूण यादव का कहना था की किस बेस पर किस नियम पर डिस्क्वालिफाई किया, बताऐ ? अरूण यादव ने इस दौरान राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर जमकर सवाल खडे किये। अरूण यादव का कहना था की खरगोन सहित प्रदेश का हर कांग्रेस का कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खडा है। कांग्रेसी कार्यकर्ता डरने वाला नही तानाशाही सरकार से सडक पर खडा होकर लडाई लडेगा। इस दौरान खरगोन नगरपालिका टाउन हाल बगीचे में गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह पर बैठे पूर्व कृषि मंत्री कसरावद विधायक सचिन यादव, खरगोन विधायक रवि जोशी, भगवानपुरा विधायक केदार डाबर, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी ने भी राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने पर भाजपा को जमकर आडे हाथ लिया।

कांग्रेसियों ने लंबे समय के बाद एकजुटता दिखाते हुए राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने को भाजपा की तानाशाही और हिटलरशाही बताया। सत्याग्रह आंदोलन की अगुवाई करने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र का हनन कर विपक्ष की आवाज को दबाने, ईडी, सीबीआई और आयकर समेत केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। सरकार को देश से भागकर गए आर्थिक अपराधियों पर कार्यवाही करने के साथ ही बेरोजगारी और महंगाई पर स्ट्राइक करनी चाहिए। इसके बजाय पूरी सरकार राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने का काम कर रही है।