Ratlam News: वृद्धा के गले से चैन स्नैचिंग करने वाला आरोपी धराया

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मीडिया प्रभारी का पति ही निकला चैन स्नेचर_

1177

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: शहर की राजस्व कॉलोनी में वृद्ध महिला से चैन स्नैचिंग करने वाले बदमाश को पुलिस द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वृद्धा से पूछताछ में आरोपी का हुलिया पता चलने पर मुखबिर तंत्र को आरोपी की खोजबीन में लगाने पर एक मुखबिर से मिली जानकारी पर आरोपी मनोज सालवी को प्रियदर्शिनी कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार करने पुलिस पंहुची तो आरोपी की पत्नी, जो भाजपा की पूर्व मिडिया प्रभारी रही, ने विरोध किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया,और थाने लाकर पुछताछ करने पर आरोपी ने अपराध कबूल किया।

मामले में थाना स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई चेन और घटना में उपयोग किया वाहन भी जप्त किया।

बता दें कि 74 वर्षीय श्रीकांता पति शांतिलाल जैन निवासी राजस्व कॉलोनी घर से काटजू नगर स्थित जैन मंदिर दर्शन करने जा रही थी।उसी समय उनके साथ यह वारदात हुई।लूट के दौरान चेन का कुछ हिस्सा महिला के गले में ही रह गया था।