Ratlam Police Takes Major Action Against Crime 735 ग्राम अफीम सहित 1 नाबालिग सहित 1 आरोपी गिरफ्तार!

91

Ratlam Police Takes Major Action Against Crime 735 ग्राम अफीम सहित 1 नाबालिग सहित 1 आरोपी गिरफ्तार!

मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन जप्त!

Ratlam : जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं मादक पदार्थ कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु SP अमित कुमार ने समस्त थाना प्रभारियों को लगातार सख्त निर्देश दिए हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए बरखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 735 ग्राम अफीम जप्त की गई।

बता दें कि थाना बरखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 1 मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर बरखेड़ा से आलोट की और जाने वाले हैं।

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी बरखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में उप-निरीक्षक हरिसिंह बडेरा एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए 1 नाबालिग एवं आरोपी इमरान 20 पिता सैयद अली निवासी मस्जिद के सामने, बरखेड़ा कला जिला रतलाम को पकड़कर विधिवत तलाशी, पहचान एवं तौल कार्यवाही की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 735 ग्राम अफीम बरामद की गई। साथ ही एक टीवीएस मोटरसाइकिल MP-14-ML-8318 एवं 3 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए। जब्त मश्रुका की अनुमानित कीमत ₹2 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया, उप-निरीक्षक हरिसिंह बडेरा, सहायक उप-निरीक्षक नानूराम दसोरिया, ओमप्रकाश गुर्जर, शकील, राकेश पाटीदार, अजय चौधरी, अरविंद एवं राजेश पवार की सराहनीय भूमिका रहीं!